गर्भावस्था में कौन-सी वैक्सीन लेनी चाहिए
प्रेगनेंसी एक ऐसा समय है जब शरीर में ढेरों बदलाव होते हैं। ऐसे में महिलाओं के इस समय अपना बहुत ध्यान रखना पड़ता है। गर्भ में पल रहे बच्चे का पोषण, सुरक्षा और स्वास्थ्य मां से सीधे तौर पर जुड़ा होता है। इसीलिए, महिलाओं को खुद को बीमारियों से बचाने के लिए सभी उपाय करने की सलाह दी जाती है। प्रेगनेंसी में बीमारियों से बचने का एक कारगर तरीका है वैक्सीनेशन।
