दिया मिर्जा
दिया मिर्जा ने 15 फरवरी 2021 को शादी की और दिया ने 2019 में अपने एक्स पति साहिल को तलाक भी दिया था। एक अप्रैल 2021 को दिया ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी। उन्होंने ट्रॉलर्स को जवाब देते हुए कहा कि हमने इसलिए शादी नहीं की क्योंकि हमारा बच्चा इस दुनिया में आने वाला था। बल्कि इसलिए शादी की क्योंकि हम एक साथ जिंदगी बिताना चाहते थे। बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने जब अपनी मालदीव की बेबी बंप वाली फोटो शेयर करते हुए खुशखबरी दी तो वह इस खुश खबरी की वजह से ट्रॉल भी हुई। कॉमेंट्स में कुछ लोगों ने लिखा कि वह शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो चुकी थीं, इसलिए ही उन्होंने शादी की। इस पर दिया मिर्जा ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए कहा कि शादी करने की प्रेग्नेंसी ही एक वजह नहीं होती है।
