कंसीव करने के 3-4 दिन बाद ही दिखते हैं प्रेगनेंसी के ये 3 लक्षण, पीरियड्स मिस होने से पहले ही कन्‍फर्म हो जाती है प्रेगनेंसी

प्रेगनेंसी के कुछ लक्षण ऐसे भी होते हैं जो कंसीव करते ही दिख जाते हैं। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के एकदम शुरुआती लक्षण (Early Sign of Pregnancy in hindi)

Written by Rashmi Upadhyay | Updated : December 16, 2022 1:25 PM IST

1/6

प्रेगनेंसी के एकदम शुरुआती लक्षण (Early Sign Of Pregnancy In Hindi)

आज के समय में तनाव, जॉब का प्रेशर और लॉकडाउन के कारण बिगड़ा लाइफस्‍टाइल रिप्रोडक्शन सिस्टम पर गहरा असर डाल रहा है। जिसका नतीजा यह है कि महिलाओं को कंसीव करने में दिक्‍कत आ रही है। इसलिए डॉक्‍टर्स कह रहे हैं कि अगर कोई कपल कंसीव करता है तो उन्‍हें इसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। जो लोग बेसब्री से पेरेंट्स बनाना चाहते हैं उनके लिए पीरियड मिस होने तक इंतजार करना बहुत मुश्किल भरा हो जाता है। लेकिन आपको अपनी प्रेग्‍नेंसी पता करने के लिए रिलेशन बनाने के बाद 1 महीने तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। बल्कि आपको 3 से 4 दिनों में ही पता चल जाएगा कि आप प्रेगनेंट हैं या नहीं। आज हम आपको प्रेगनेंसी के कुछ ऐसे शुरुआती लक्षण (Sign of Pregnancy in hindi) बता रहे हैं जो कंसीव करने के 3-4 दिनों बाद ही दिख जाते हैं।

2/6

सबसे पहला लक्षण होता है ब्‍ल‍ीडिंग होना (Bleeding During Pregnancy In Hindi)

जी हां, जब फर्टिलाइज्‍ड एग आपकी बच्‍चेदानी की लाइनिंग से चिपकने लगता है तो उस प्रोसेस में कुछ ब्‍लड वेसल्‍स फट जाते हैं, जिससे हल्‍की ब्‍लीडिंग महसूस हो सकती है। इसे आप पीरियड्स के साथ कन्‍फ्यूज न करें, क्‍योंकि पीरियड्स की ब्‍लीडिंग में ब्‍लड फ्लो के साथ निकलता है और पेट या कमर में तेज दर्द होता है। लेकिन इस प्रोसेस में ब्‍लड बहुत हल्‍का आता है और यूट्रस में थोड़ी बहुत क्रैम्पिंग महसूस हो सकती है। हालांकि ये लक्षण हर किसी में नहीं दिखता है। Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/6

वैजाइनल डिस्चार्ज होना (Vaginal Discharge During Pregnancy In Hindi)

ये लक्षण भी कन्‍सीव करते के तुरंत बाद ही दिख जाता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि जब एक महिला कन्‍सीव करती है तो उसके बाद बॉडी में हॉर्मोनल चेंजेज होने लगते हैं। इसकी वजह से वजाइना की वॉल मोटी हो जाती है जिसके कारण वजाइना के सेल्‍स बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसकी वजह से थोड़ा बहुत डिस्चार्ज हो सकता है। लेकिन अगर आपको डिस्चार्ज के साथ वजाइना में दर्द, जलन या बदबू महसूस हो तो आपको डॉक्‍टर को दिखाना चाहिए। ये इंफेक्‍शन का लक्षण हो सकता है।

4/6

ब्रेस्‍ट में बदलाव आना (Breast Changes During Pregnancy In Hindi)

जब एक महिला कंसीव कर लेती है तो ब्रेस्‍ट में भी कई तरह के बदलाव महसूस किए जाते हैं। जैसे कि ब्रेस्‍ट में भारीपन या झनझनाहट महसूस होना, या फिर छूने पर दर्द भी हो सकता है। Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/6

थकान महसूस होना (Fatigue In Pregnancy In Hindi)

कंसीव करने के बाद महिलाओं की बॉडी में हॉर्मोनल चेंजेज होने लगता है जिसके कारण थकान होती है। इसमें थोड़ा सा काम करने के बाद आराम करने का मन करता है और महिलाओं को ज्‍यादा देर खड़े होने में भी दिक्‍कत होती है।

6/6

मॉर्निंग सिकनेस (Morning Sickness In Hindi)

हालांकि ये लक्षण पहले पीरियड के मिस होने के कुछ दिन पहले दिखता है। मॉर्निंग सिकनेस कुछ महिलाओं को सुबह की बजाय दोपहर या शाम में भी हो सकती है। इसमें उल्‍टी होना, जी मचलना या सब्‍जी छौंकने से बदबू महसूस होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं