Pregnancy-guide
प्रेग्नेंसी के दौरान मां का तनाव में रहना होने वाले बच्चे के लिए हानिकारक है। कई शोधों में यह बात सामने आई है कि प्रेग्नेंसी के दिनों में तनाव लेनी वाली महिलाओं के होने वाले बच्चों के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। वहीं जो महिलाएं इन दिनों में तनाव मुक्त रहती हैं उनके बच्चे दिमागी तौर पर ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। कई बार अच्छा खानपान न होने के कारण भी भी गर्भवती स्त्रीं तनाव में आ सकती है। पेट दुरुस्त नहीं रहता तो भी महिलाओं में चिड़चिड़ापन हो जाता है। इसलिए गर्भावस्था में अपने आहार का बहुत ख्याल रखें।