एक्ट्रेसेज जो बनीं कम उम्र में मां, जानें फायदे-नुकसान
Actresses who became mothers at young age: एक औरत के लिए मां बनने से बढ़कर कोई दूसरी खुशी नहीं होती। हर स्त्री मां बनने का सुख पाना चाहती है। किसी को यह सुख शादी होने के बाद पहले ही साल में मिल जाता है, तो किसी को शादी के 4-5 साल बाद। हर कोई अपनी सुविधा, उम्र, जरूरत, आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए फैमिली प्लानिंग करते हैं। आम महिलाओं की ही तरह बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज भी अपने मदरहुड और पेरेंटहुड को खूब इंजॉय करती हैं। दिल से अपने बच्चे के साथ एक-एक पल को जीती हैं। कई महिलाओं की शादी 20-22 वर्ष की उम्र में ही हो जाती है। और वे तुरंत छोटी सी उम्र में मां भी बन जाती हैं। ऐसी ही कुछ बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज भी हैं, जो बेहद यंग एज में मां बनीं। जानते हैं कुछ ऐसी ही हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेसेस के नाम जो कम उम्र में मां बनीं, साथ ही कम उम्र में मां बनने के फायदे-नुकसान (Advantages-disadvantages of getting pregnant at young age) के बारे में यहां....
