प्रेगनेंसी में अंजीर खाने से मिलता है भरपूर पोषण, जानें इसके सभी फायदे-नुकसान

Pregnancy mein Anjeer: क्या प्रेगनेंसी में अंजीर खाना चाहिए और कितना? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो पढ़ें यह लेख।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 15, 2024, 1:12 PM

प्रेगनेंसी में अंजीर खाने से मिलता है भरपूर पोषण, जानें इसके सभी फायदे-नुकसान photo icon1/7

क्या प्रेगनेंसी में अंंजीर खाना चाहिए?

Fig benefits in pregnancy: अंजीर एक हेल्दी ड्राई फ्रूट है और यह अपने मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है। अंजीर खाने से आपको इसमें मौजूद पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन (Iron) के फायदे मिल सकते हैं। साथ ही अंजीर में मैग्नीशियम, विटामिन सी, फास्फोरस, विटामिन ए, और विटामिन के भी पाया जाता है। इसीलिए, अंजीर खाने से शरीर की कई बीमारियां भी दूर होती हैं।

प्रेगनेंसी में अंजीर खाने से मिलता है भरपूर पोषण, जानें इसके सभी फायदे-नुकसान photo icon2/7

गर्भावस्था में अंजीर खाने के फायदे क्या हैं?

अंजीर का सेवन यूं तो हर मौसम में किया जाता है और हर किसी के लिए यह बहुत फायदेमंद है। वहीं, अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या प्रेगनेंसी में अंजीर खाना चाहिए? कहीं गर्भावस्था में अंजीर खाने से किसी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम तो नहीं होती? आइए इस लेख में बात करें कि प्रेगनेंसी में अंजीर खाने से क्या फायदे (Pregnancy mein Anjeer khane ke fayde) होते हैं?  Also Read - शरीर का बार-बार वजन बढ़ना कहीं कोई बीमारी तो नहीं? कौन से चेकअप कराकर पता लगाएं?

प्रेगनेंसी में अंजीर खाने से मिलता है भरपूर पोषण, जानें इसके सभी फायदे-नुकसान photo icon3/7

खून बढ़ाता है

बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में खून की कमी होने का रिस्क अधिक होता है। इससे, एनीमिया की समस्या बढ़ जाती है। एनिमिया ना केवल गर्भवती महिला (Anemia during pregnancy) बल्कि उसके भ्रूण के लिए भी हानिकारक हो सकता है। अंजीर में ना केवल आयरन होता है बल्कि, इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है, जो शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इस तरह प्रेगनेंसी में एनिमिया से बचने में मदद होती है।

प्रेगनेंसी में अंजीर खाने से मिलता है भरपूर पोषण, जानें इसके सभी फायदे-नुकसान photo icon4/7

हड्डियां बनती हैं स्ट्रॉन्ग

प्रेगनेंसी में हड्डी से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसीलिए, प्रेगनेंसी में कैल्शियम से भरपूर फूड्स खाने (why its important to eat calcium rich foods during pregnancy) की सलाह भी दी जाती है। आप कैल्शियम के लिए अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इससे हड्डियों के फ्रैक्चर, हड्डियों में दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का रिस्क कम होता है।  Also Read - क्या कार्डियो करने का गलत तरीका हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है? सही तरीका क्या है

प्रेगनेंसी में अंजीर खाने से मिलता है भरपूर पोषण, जानें इसके सभी फायदे-नुकसान photo icon5/7

कॉन्स्टिपेशन

कब्ज या कॉन्स्टिपेशन की समस्या भी प्रेगनेंसी में बढ़ (constipation problem in pregnancy) जाती है। अंजीर का सेवन करने से आपको डाइटरी फाइबर मिलता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में मदद करता है और यह प्रेगनेंसी में कॉन्स्टिपेशन की समस्या कम (foods to relieve constipation in pregnancy) करता है।

प्रेगनेंसी में अंजीर खाने से मिलता है भरपूर पोषण, जानें इसके सभी फायदे-नुकसान photo icon6/7

बच्चे के विकास में मददगार

अंजीर खाने से ना केवल गर्भवती महिला को भरपूर पोषण मिलता है बल्कि, इससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का भी पोषण होता है। इससे बच्चे के विकास (development of unborn child) में पूरी मदद होती है।  Also Read - पीसीओएस के वे कौन से शुरुआती संकेत हैं, जिन्हें अक्सर महिलाएं इग्नोर कर देती हैं?

प्रेगनेंसी में अंजीर खाने से मिलता है भरपूर पोषण, जानें इसके सभी फायदे-नुकसान photo icon7/7

नुकसान

पौष्टिक होने के बावजदू प्रेगनेंसी में अंजीर खाने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इसीलिए, सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें और अंजीर खाने से पहले अपने डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source