शादी से पहले ब्लैकहेड्स हटाना है जरूरी
दिवाली, तुलसी विवाह और तमाम त्यौहार बीत चुके हैं और अब हमारे देश में मौका है शहनाईयों की गूंज का। शादी का मौसम शुरू होते ही हर लड़की चाहती है कि उसकी त्वचा चमकदार, साफ और बेदाग दिखे। खासकर वुड बी दुल्हन का चेहरा चमकना तो बहुत जरूरी है भई। लेकिन कई बार नाक, ठोड़ी और चेहरे पर दिखने वाले ब्लैकहेड्स (Blackheads) चेहरे की चांद की खूबसूरती में दाग लगाते हैं। इस वेडिंग सीजन अगर आप भी अपनी शादी या किसी खास मौके से पहले ब्लैकहेड्स हटाने का नेचुरल तरीका ढूंढ रही हैं, तो घर पर बना स्क्रब आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है।
