hamburger icon
A
Read in English

स‍िर्फ 1 म‍िनट करें ये एक्‍सरसाइज, महीनेभर में अंदर जाएगा पेट

belly fat plank exercise: अगर आप अपने ज‍िद्दी पेट की चर्बी से परेशान हैं तो रोजाना ये एक एक्‍सरसाइज स‍िर्फ 1 म‍िनट के ल‍िए करना शुरू कर दें। आपके पेट की चर्बी कम हो जाएगी।

WrittenBy

Written By: Vandana Bharti | Updated: November 4, 2024, 11:11 AM

स‍िर्फ 1 म‍िनट करें ये एक्‍सरसाइज, महीनेभर में अंदर जाएगा पेट photo icon1/6

भारत की 40% महिलाएं बेली फैट से परेशान

बेली फैट से छुटकारा पाना इतना आसान नहीं है। लैंसेट के एक अध्ययन के अनुसार, भारत में 40% महिलाएं और 12% पुरुष पेट से मोटापे से ग्रस्त हैं। लैंसेट की र‍िपोर्ट के अनुसार बेली फैट (belly fat reduction tips) की समस्‍या ज्‍यादा उम्र की मह‍िलाओं में अध‍िक है।

स‍िर्फ 1 म‍िनट करें ये एक्‍सरसाइज, महीनेभर में अंदर जाएगा पेट photo icon2/6

बेली फैट से होती हैं ये बीमार‍ियां

बेली फैट आपके स‍िर्फ लुक्‍स को खराब नहीं करता, बल्‍क‍ि इससे और भी कई समस्‍याएं हो सकती हैं। पेट के मोटापे से हृदय संबंधी रोग और टाइप-2 डायब‍िटीज जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।  Also Read - बॉडी पोस्चर ठीक करने और स्टैमिना बढ़ाने वाली एक्सरसाइज

स‍िर्फ 1 म‍िनट करें ये एक्‍सरसाइज, महीनेभर में अंदर जाएगा पेट photo icon3/6

1 म‍िनट करें ये एक्‍सरसाइज

इसल‍िए बेली फैट को कम करना जरूरी है, चाहे आप ज‍िस भी उम्र के हों। बेली फैट कम करने के ल‍िए (belly fat kaise kam kare hindi) खानपान में संयम रखे के साथ आपको एक जरूरी एक्‍सरसाइज भी अपने रूटीन में जोडना होगा। ज‍िस एक्‍सरसाइज की हम बात कर रहे हैं, वह प्‍लैंक (benefits of plank) है। रोजाना स‍िर्फ 1 म‍िनट प्‍लैंक एक्‍सरसाइज करके आप बेली फैट से छुटकारा पा सकते हैं।

स‍िर्फ 1 म‍िनट करें ये एक्‍सरसाइज, महीनेभर में अंदर जाएगा पेट photo icon4/6

वजन कम करने में कारगर है प्लैंक

बेलीफैट और मोटापा कम करने में प्‍लैंक बहुत कारगर है। आप इस एक्सरसाइज को अपने घर में कभी भी कर सकते हैं। बस खाना खाने के बाद नहीं करना चाह‍िए। अगर आप रोजाना एक मिनट तक प्लैंक एक्सरसाइज करते हैं तो आपके पेट, थाइज और बाह पर जमी चर्बी घटने लगेगी। Also Read - प्‍लैंक एक्‍सरसाइज है मलाइका की पतली कमर का राज, जानें हर रोज प्‍लैंक करने के फायदे

स‍िर्फ 1 म‍िनट करें ये एक्‍सरसाइज, महीनेभर में अंदर जाएगा पेट photo icon5/6

कैसे करें प्लैंक

प्लैंक एक्‍सरसाइज के ल‍िए (How to Do a Plank) सबसे पहले पुशअप पोजीशन में आएं और इसके बाद शरीर का भार बांहों पर ले आएं। इस बात का ध्यान रखें कि आपके कूल्हे ऊपर की तरफ होने के बजाए नीचे होने चाह‍िए। पूरा शरीर एक सीध में हो।

स‍िर्फ 1 म‍िनट करें ये एक्‍सरसाइज, महीनेभर में अंदर जाएगा पेट photo icon6/6

प्‍लैंक के और भी कई फायदे

प्‍लैंक स‍िर्फ बेली फैट या मोटापा ही कम नहीं करता है, बल्‍क‍ि इसे करने के और भी कई फायदे हैं। ये बॉडी के बैलेंस को बेहतर करता है। बॉडी पॉश्चर में सुधार होता है और कोर मसल्‍स को मजबूत करता है। इसे करने से मेटाबोल‍िज्‍म भी बेहतर होता है।  Also Read - साइना नेहवाल फिटनेस के लिए अपनाती हैं यह डाइट व वर्कआउट प्लान