मल में झाग बनने का कारण (Causes Of Mucus In Stool)
Potty me jhag aane ka karan: हमारे शरीर के अंदर होने वाली बीमारियों का पता अक्सर हमें पहले ही मिल जाता है, लेकिन ज्यादातर लोग इनकी पहचान करने में असमर्थ होते हैं। बहुत ही कम लोगों को जानकारी है, कि हमारे शरीर के अंदर होने वाली कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनका पता हम रोज सुबह टॉयलेट में जाकर भी लगा सकते हैं। दरअसल, मल में दिखने वाले कुछ बदलाव कई बीमारियों का संकेत हो सकते हैं और खासतौर पर मल में झाग बनने के लक्षण। मल में झाग अक्सर तब बनती है, जब मल में बलगम बनने लगा हो और मल में बलगम कई अंदरूनी बीमारियों का संकेत हो सकता है। इस लेख में हम आपको मल में झाग बनने के कारण के पीछे की बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं।