hamburger icon
A
Read in English

सिर्फ फेफड़ों को नहीं, इन 5 अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण, इस तरह से करें बचाव

Which Organs Affected by Pollution: ज्यादातर लोगों को लगता है कि प्रदूषण से सिर्फ फेफड़ों की सेहत प्रभावित होती है। लेकिन, आपको बता दें कि यह शरीर के कई अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 7, 2025, 9:27 AM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Raman Kumar

सिर्फ फेफड़ों को नहीं, इन 5 अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण, इस तरह से करें बचाव photo icon1/6

शरीर के इन अंगों को नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण

Which Organs Affected by Pollution: प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जैसे ही प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, सांस से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इससे फेफड़ों की समस्या होने लगती है। ज्यादातर लोगों को लगता भी है कि प्रदूषण से सिर्फ फेफड़े प्रभावित होते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। प्रदूषण से शरीर के कई अन्य अंग भी प्रभावित हो जाते हैं। प्रदूषित हवा की वजह से शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचता है। अब आप सोच रहे होंगे कि प्रदूषण की वजह से शरीर के कौन-कौन से अंग प्रभावित होते हैं? आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं प्रदूषण से प्रभावित होने वाले अंगों के बारे में-

सिर्फ फेफड़ों को नहीं, इन 5 अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण, इस तरह से करें बचाव photo icon2/6

ब्रेन हेल्थ को नुकसान

प्रदूषित हवा ब्रेन हेल्थ को भी बुरी तरह से नुकसान पहुंचाता है। प्रदूषण में लंबे समय तक रहने से ब्रेन हेल्थ से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जब प्रदूषण के कण दिमाग तक पहुंचते हैं, तो इससे सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैदा हो सकता है। इसकी वजह से डिमेंशिया, स्ट्रोक और डिप्रेशन का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए अगर आपको मेंटल हेल्थ से जुड़ी कोई दिक्कत है, तो मेडिटेशन और योग जरूर करें।  Also Read - वायु प्रदूषण के कारण झड़ते और गिरते हैं बाल, ऐसे करें बचाव

सिर्फ फेफड़ों को नहीं, इन 5 अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण, इस तरह से करें बचाव photo icon3/6

हार्ट हेल्थ को नुकसान

प्रदूषण की वजह से हार्ट हेल्थ को भी गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। प्रदूषित हवा धमनियों को सख्त करता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ता है। प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है। हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको योगाभ्यास और प्राणायाम जरूर करना चाहिए। जो लोग प्रदूषण के संपर्क में ज्यादा आते हैं, उन्हें हृदय रोग विकसित होने का खतरा ज्यादा बना रहता है।

सिर्फ फेफड़ों को नहीं, इन 5 अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण, इस तरह से करें बचाव photo icon4/6

त्वचा को नुकसान

प्रदूषण की वजह से आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंच सकता है। धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कण और धुंध से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। प्रदूषित हवा में रहने वाले लोगों को त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। पॉल्यूशन की वजह से चेहरे पर दाने और फोड़े-फुंसियां हो सकती हैं। इसलिए अगर आप प्रदूषित वातावरण में रहते हैं, तो त्वचा की अतिरिक्त देखभाल जरूर करें। इससे चेहरे का निखार बना रहेगा। Also Read - सिर्फ मास्क काफी नहीं! डॉक्टर ने बताया बच्चों का घर के अंदर कैसे रखें सेहत का ख्याल

सिर्फ फेफड़ों को नहीं, इन 5 अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण, इस तरह से करें बचाव photo icon5/6

आंखों को नुकसान

प्रदूषण की वजह से आंखों की सेहत भी बुरी तरह से प्रभावित होती है। पॉल्यूशन से आंखों में जलन हो सकती है। इससे आंखों में इरिटेशन और दर्द महसूस हो सकता है। पॉल्यूशन की वजह से आंखों में सूजन का अनुभव भी हो सकता है। अगर आप प्रदूषित वातावरण में रहते हैं, तो इस स्थिति में आंखों की पूरी देखभाल करें। आंखों को हाइड्रेटेड रखें, इसके लिए डॉक्टर के द्वारा बताए गए आई ड्राप्स डालें। अपने आंखों को नॉर्मल पानी से भी धोते रहें। इससे आंखों की सेहत में काफी हद तक सुधार होगा।

सिर्फ फेफड़ों को नहीं, इन 5 अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण, इस तरह से करें बचाव photo icon6/6

किडनी और लिवर को नुकसान

प्रदूषित हवा से किडनी और लिवर की सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है। प्रदूषण के कण खून के जरिए किडनी और लिवर तक पहुंच जाते हैं। इससे इन अंगों को नुकसान पहुंचता है। इतना ही नहीं, प्रदूषण शरीर में सूजन और दर्द का कारण भी बन सकता है। इसलिए अगर आप प्रदूषित हवा या वातावरण में रहते हैं, तो खुद का ज्यादा ख्याल रखें। अन्यथा आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। Also Read - प्रदूषण का प्रभाव कम करने में मदद करेगा पानी, जानें 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए?