पोलियो ड्रॉप मिस हो गई?
आज के समय पर पोलियो बहुत ही दुर्लभ बीमारी है लेकिन अगर हो जाए तो शरीर के किसी भी अंग में दिक्कत हो सकती है। वैसे तो भारत पोलियो को खत्म करने की दिशा की ओर अग्रसर है लेकिन इस बीमारी की जटिलताएं बहुत ज्यादा हैं। पोलियो को खत्म करने की दिशा में भले ही सरकार जीतोड़ मेहनत कर रही हो लेकिन परिजनों को भी इस बीमारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सही समय पर पोलियो की खुराक बच्चे के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ उन्हें दुर्लभ बीमारी से बचाने का काम करती है। ऐसा बहुत बार देखा गया है कि कई बार बच्चों की पोलियो ड्रॉप मिस हो जाती है, जिसके बाद परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में परिजनों को सही जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। इस लेख में हम पोलियो ड्रॉप मिस हो जाने से जुड़े 10 आम सवालों की सटीक जानकारी देने जा रहे हैं। इन सवालों का जवाब दिया है आकाश हेल्थकेयर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना जे ने। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये आम सवाल