पित्ती उछलने की शुरुआत कैसे होती है? जानें इसे पहचानने के 5 संकेत

How does a breakout of hives begin: पित्ती उछलने की समस्या सामान्य लगती है। लेकिन यह बहुत दर्दनाक, खुजली और जलन वाली होती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है पित्ती उछलने की शुरुआत कैसे होती है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 3, 2026, 9:43 AM

पित्ती उछलने की शुरुआत कैसे होती है? जानें इसे पहचानने के 5 संकेत photo icon1/8

पित्ती उछलने की शुरुआत कैसे होती है?

pitti uchalne ki shuruaat kaise hoti hai: गर्मियों के मौसम में त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां होती हैं। पित्ती की परेशानी भी इन्हीं में से एक है। पित्ती जिसे अंग्रेजी में Urticaria कहा जाता है, एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। पित्ती की परेशानी में त्वचा पर अचानक लाल या सफेद उभरे हुए चकत्ते दिखाई देते हैं, जिनमें तेज खुजली या जलन हो सकती है। कई बार यह कुछ घंटों में खुद ठीक हो जाती है, तो कभी बार-बार लौटकर व्यक्ति को परेशान करती है। लेकिन अगर पित्ती की शुरुआत कैसे होती है इसका पता चल जाए तो न सिर्फ इसके कारण खुजली और जलन की परेशानी भी कम होती है, बल्कि पित्ती का इलाज भी आसान हो जाता है। आज इस में आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा से जानेंगे पित्ती की शुरुआत कैसे होती है और शुरुआती स्टेज में इसके कौन-कौन से संकेत दिखाई देते हैं।

पित्ती उछलने की शुरुआत कैसे होती है? जानें इसे पहचानने के 5 संकेत photo icon2/8

पित्ती क्या होती है?

डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि पित्ती एक ऐसी त्वचा संबंधी स्थिति है, जिसमें शरीर की इम्यून सिस्टम किसी एलर्जी या ट्रिगर के जवाब में हिस्टामिन (Histamine) नामक केमिकल रिलीज करता है। इससे त्वचा की छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं और त्वचा पर सूजन व खुजली वाले दाने बन जाते हैं। Also Read - रात- रात भर जागना हो ओवरथिंकिंग की निशानी, दिमाग को शांत रखने के लिए करें ये 5 काम

पित्ती उछलने की शुरुआत कैसे होती है? जानें इसे पहचानने के 5 संकेत photo icon3/8

पित्ती की शुरुआत कैसे होती है?

आयुर्वेद व्यक्ति के वात, पित्त और कफ के आधार पर किसी भी बीमारी का पता करता है। डॉक्टर बताती हैं कि हर व्यक्ति में पित्ती उछलने की शुरुआत अलग तरीके से दिखाई देती है, लेकिन कुछ सामान्य ट्रिगर होते हैं:

पित्ती उछलने की शुरुआत कैसे होती है? जानें इसे पहचानने के 5 संकेत photo icon4/8

एलर्जी रिएक्शन के कारण पित्ती

कुछ लोगों को मूंगफली, दूध या किसी भी अन्य मीट प्रोडक्ट से एलर्जी होती है। ऐसे लोग एलर्जी वाले प्रोडक्ट का सेवन कर लें, तो इससे पित्ती उछलने की समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में दवाइयों और धूल से एलर्जी के कारण भी पित्ती उछलने की परेशानी देखी जाती है। Also Read - वजन को कम करने के लिए आयुर्वेद को दवाओं से अच्छा विकल्प क्यों मानते हैं लोग?

पित्ती उछलने की शुरुआत कैसे होती है? जानें इसे पहचानने के 5 संकेत photo icon5/8

मौसम में बदलाव के कारण उछलती है पित्ती

अचानक ठंड या गर्मी, पसीना या धूप भी पित्ती को ट्रिगर कर सकते हैं। इसे कोल्ड या हीट इंड्यूस्ड अर्टिकेरिया भी कहा जाता है। मौसम में बदलाव होने के कारण उछलने वाली पित्ती काफी खुजली और जलन वाली होती है।

पित्ती उछलने की शुरुआत कैसे होती है? जानें इसे पहचानने के 5 संकेत photo icon6/8

त्वचा पर दबाव या रगड़

गर्मियों के मौसम में ज्यादा टाइट कपड़े, ज्यादा रगड़ या दबाव से भी कुछ लोगों में पित्ती शुरू हो जाती है। टाइट कपड़ों के कारण पित्ती उछलने की समस्या बहुत ही सामान्य है।  Also Read - कैसे पीठ का मामूली दर्द भी रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर का संकेत हो सकता है? स्पाइन सर्जन से जानें

पित्ती उछलने की शुरुआत कैसे होती है? जानें इसे पहचानने के 5 संकेत photo icon7/8

पित्ती के शुरुआती संकेत (Early Symptoms)

पित्ती की पहचान जल्दी करना जरूरी है ताकि समय पर इलाज किया जा सके। पित्ती के शुरुआती संकेतों में त्वचा पर लाल या सफेद उभरे दाने, त्वचा पर अचानक उभरे हुए चकत्ते दिखाई देते हैं, पित्ती आकार में छोटे या बड़े हो सकती है। इसमें तेज खुजली और जलन की परेशानी होती है। कई बार खुजलाने पर जलन या चुभन महसूस होती है। कुछ मामलों में पित्ती के दाने कुछ घंटों में गायब हो सकती है।

पित्ती उछलने की शुरुआत कैसे होती है? जानें इसे पहचानने के 5 संकेत photo icon8/8

पित्ती उछलने पर कब डॉक्टर से संपर्क करें?

डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि पित्ती उछलने की समस्या में जलन, खुजली और लालिमा की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से बात करनी चाहिए। पित्ती को कभी भी मामूली समझकर इग्नोर नहीं करना चाहिए। Also Read - लू से बचा सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय, रोज फॉलो करने से चक्कर आने और सिरदर्द से मिलेगा आराम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source