चेहरे पर एक भी दाना नहीं रहने देंगी आपके किचन में रखी ये 5 चीजें, साथ में दूर होंगे चेहरे के निशान

Pimple door karne ke upay: पिंपल से छुटकारा पाने के लिए अगर आप भी महंगी दवाएं ले-लेकर परेशान हो चुके हैं, तो आपको एक बार आपके किचन में रखी ये नेचुरल चीजें इस्तेमाल करके देखनी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 4, 2025, 7:20 PM

चेहरे पर एक भी दाना नहीं रहने देंगी आपके किचन में रखी ये 5 चीजें, साथ में दूर होंगे चेहरे के निशान photo icon1/6

पिंपल से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा (Home Remedies To Get Rid Of Pimple)

Pimple Se Chutkara Pane Ke Upay: चेहरे पर दाग-धब्बे होना किसी को पसंद नहीं होता, क्योंकि यह न सिर्फ खूबसूरती को प्रभावित करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी कम कर देते हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, चमकदार और बेदाग दिखे, लेकिन इसे पाना थोड़ा मुश्किल जरूर लगता है। धूप, प्रदूषण, हार्मोनल बदलाव, पिंपल्स या स्किन केयर की कमी जैसे कारणों से दाग-धब्बे हो जाते हैं। हालांकि, सही देखभाल, घरेलू उपायों और धैर्य के साथ धीरे-धीरे इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। आपके किचन में ही कई ऐसी प्राकृतिक चीजें मौजूद होती हैं, जो न सिर्फ दानों को जड़ से खत्म करती हैं, बल्कि चेहरे के दाग-धब्बों को भी हल्का करके स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 असरदार चीजों के बारे में।

चेहरे पर एक भी दाना नहीं रहने देंगी आपके किचन में रखी ये 5 चीजें, साथ में दूर होंगे चेहरे के निशान photo icon2/6

1. हल्दी (Turmeric For Pimple)

हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स को तेजी से सुखाने में मदद करते हैं और त्वचा को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाते हैं। यह त्वचा की सूजन को भी कम करती है और प्राकृतिक रूप से निखार लाती है। इसका उपयोग बेहद आसान है बस आप एक चुटकी हल्दी में गुलाब जल या शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और दानों पर लगाएं। 10–15 मिनट बाद धो लें। Also Read - डर्मेटोलॉजिस्ट क्यों चेहरे पर घरेलू नुस्खे लगाने से मना करते हैं? जानिए इसके पीछे की वजह

चेहरे पर एक भी दाना नहीं रहने देंगी आपके किचन में रखी ये 5 चीजें, साथ में दूर होंगे चेहरे के निशान photo icon3/6

2. शहद (Honey For Pimple)

शहद एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है जो त्वचा को नमी प्रदान करता है और पिंपल्स के कारण बने दाग-धब्बों को धीरे-धीरे हल्का करता है। इसका नियमित उपयोग त्वचा को साफ, मुलायम और संक्रमण रहित बनाए रखने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करना आसान है बस आप शुद्ध शहद को सीधे पिंपल्स या दाग पर लगाएं और 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

चेहरे पर एक भी दाना नहीं रहने देंगी आपके किचन में रखी ये 5 चीजें, साथ में दूर होंगे चेहरे के निशान photo icon4/6

3. बेसन (Gram Flour For Pimple)

बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल हटा कर पोर्स को साफ करता है। इससे पिंपल्स कम होते हैं और त्वचा साफ दिखती है। इस्तेमाल करने के लिए बेसन में थोड़ा सा दही या गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं और हफ्ते में 2 बार लगाएं। Also Read - Purified Peptides क्या होते हैं? यह एंटी-एजिंग में कैसे फायदेमंद हैं?

चेहरे पर एक भी दाना नहीं रहने देंगी आपके किचन में रखी ये 5 चीजें, साथ में दूर होंगे चेहरे के निशान photo icon5/6

4. नींबू (Lemon For Pimple)

नींबू में मौजूद विटामिन सी और साइट्रिक एसिड दाग-धब्बों को हल्का करने और त्वचा को टोन करने में मदद करते हैं। नींबू के रस को आप थोड़ा साधारण पानी में मिक्स करके लगा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि नींबू लगाने के बाद धूप में न निकलें, नहीं तो त्वचा पर दाग बढ़ सकते हैं।

चेहरे पर एक भी दाना नहीं रहने देंगी आपके किचन में रखी ये 5 चीजें, साथ में दूर होंगे चेहरे के निशान photo icon6/6

5. एलोवेरा (Aloe Vera For Pimple)

एलोवेरा जेल दानों की सूजन कम करता है और त्वचा को ठंडक देता है। साथ ही, दाग-धब्बों को भी हल्का करता है। इसका उपयोग करने के लिए आप ताजा एलोवेरा जेल को सीधे चेहरे पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद धो लें। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - क्या आपको पता है रात को देर तक जागना आपके नेचुरल ग्लो को खत्म कर रहा है? जानें कैसे करें बचाव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source