गुदा (Anus) में मस्सों को सुखाने का काम करते हैं ये 5 देसी उपाय! जानें बवासीर को जड़ से खत्म करने का पक्का इलाज

bawasir masse ka ilaj : बवासीर में खूनी, बादी और मलत्याग वाले क्षेत्र में मस्से जैसी परेशानियां आपके लिए दर्द के साथ-साथ शारीरिक कमजोरी की भी वजह बनती हैं। आइए आपको बताते हैं बवासीर के कुछ ऐसे शर्तिया इलाज।

Written by Jitendra Gupta | Updated : February 11, 2023 1:59 PM IST

1/6

मस्सों को सुखाने का काम करते हैं ये 5 देसी उपाय!

Bawasir masse ka ilaj : आपका खराब खान-पान और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल आपको कई बीमारियों का शिकार बनाने का काम करता है। कुछ बीमारियों का इलाज तो आप दवा से कर सकते हैं लेकिन कुछ स्थितियों में आपका चलना-फिरना तक मुश्किल हो सकता है। ये बीमारी और कोई नहीं बल्कि बवासीर (Piles in hindi)है, जिसमें रोगी का ज्यादा देर खड़े रहना, बैठे रहना यहां तक चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। बहुत से लोग इस बीमारी को दूर करने के लिए देसी इलाज भी ढूंढते हैं लेकिन सही इलाज मिलना मुश्किल होता है क्योंकि बहुत से उपाय आपकी सेहत को और ज्यादा बिगाड़ भी सकते हैं। बवासीर में खूनी, बादी और मलत्याग वाले क्षेत्र में मस्से (Bawasir masse ka ilaj) जैसी परेशानियां आपके लिए दर्द के साथ-साथ शारीरिक कमजोरी की भी वजह बनती हैं। आइए आपको बताते हैं बवासीर के कुछ ऐसे शर्तिया इलाज के बारे में, जो आपको राहत पहुंचाने का काम करेंगे।

2/6

1-मूली का रस (Mooli Ka Pani)

जी हां, मूली का रस बवासीर में आपको आराम पहुंचाने का काम कर सकता है। इसके लिए आपको करना क्या है कि एक मूली को कद्दूकस कर लें और एक साफ कपड़े में बांध कर निचोड़ लें। करीब 5 मिनट तक निचोड़ने के बाद जितना भी रस निकल जाए उसे स्टोर कर लें। अब एक छोटा कप दोपहर में खाना खाने के बाद जरूर पिएं। ये नुस्खा आपके लिवर और पेट के अंगों के काम में सुधार करेगा और बवासीर को भी खत्म करने में मदद करेगा।  Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

3/6

2-कुंकुमादि तेल (Kumkumadi Oil In Hindi)

अगर आपको पाइल्स में खून यानि खूनी बवासीर की शिकायत है तो आपके लिए ये नुस्खा काफी फायेमंद साबित हो सकता है। जी हां, आपको करना क्या है कि रोज रात को सोते वक्त कुंकुमादि तेल में रुई का एक फोहा भिगोकर मलत्याग वाले क्षेत्र में लगाना है। इसे लगाने से मस्से सूखने लगते हैं और खून आने की शिकायत भी बंद हो जाती है।

4/6

3-हरड़ (Harad Use In Piles In Hindi)

बवासीर में हरड़ का उपयोग काफी फायदेमंद माना गया है और अगर आपको ज्यादा परेशानी है तो रोजाना 1 से 2 गुठली बिना हरड़ वाला मुरब्बा सादे जल से जरूर खाएं। ये नुस्खा आपके पेट के सभी विकार और बवासीर को जड़ से खत्म करने में मदद करेगा।  Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/6

4-सफेद तिल (safed Til In Hindi)

बवासीर को जड़ से खत्म करने का एक और शानदार नुस्खा है, जिसका इस्तेमाल हर कोई कर सकता है। आपको सिर्फ 5 ग्राम सफेद तिल को 10 ग्राम देसी घी या फिर मक्खन में मिलाकर गोलियां बना लेनी है। इन गोलियों को रोजाना एक महीने तक सुबह खाली पेट सादे जल से लें, जो कि आपकी परेशानी को जड़ से खत्म करने में मदद करेगा।

6/6

5-एलोवेरा (Aloevera Use In Hindi )

एलोवेरा कई बीमारियों को खत्म करने का काम करता है बशर्ते आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए। आप नागदमन के 2 पत्ते, 10 ग्राम एलोवेरा का गूदा और गुड़ को अच्छी तरह से मिलाकर सुबह खाली पेट लें। ये नुस्खा भी मस्से को जल्दी सूखने में मदद करता है।  Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां