पीरियड्स में कौन सी चीजें खानी चाहिए?
पीरियड्स के दौरान कई तरह से महिलाओं को शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। मूड स्विग्ंस, पेट में ऐंठन, कमर दर्द और तलवों में खिंचाव जैसी समस्याएं इस दौरान आम होती हैं। अगर आप दवा से इस चीज को कंट्रोल करेंगे तो उस वक्त तो आराम मिल जाएगा लेकिन फिर आगे चलकर ये कहीं न कहीं आदत बन जाती है। जबकि आहार में कुछ बदलाव करने और कुछ चीजें खाने से भी आप पीरियड्स के दर्द को कम कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि पीरियड्स के दौरान किन 5 चीजों का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है।