इन 5 तरह के लोगों को है कोरोना के नए वेरिएंट का सबसे ज्यादा खतरा, गलती से भी मास्क न उतारें

Covid 19 cases: कोरोना का नया सब वेरिएंट आने के भारत में भी धीरे-धीरे कोविड के नए मामलों ने तेजी पकड़ना शुरू कर दिया है। ऐसे में कुछ लोगों को अगर इसका सबसे ज्यादा खतरा है, तो उनमें आमतौर पर निम्न शामिल हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 20, 2023, 12:43 PM

इन 5 तरह के लोगों को है कोरोना के नए वेरिएंट का सबसे ज्यादा खतरा, गलती से भी मास्क न उतारें photo icon1/6

किन्हें है कोविड के नए वेरिएंट का ज्यादा खतरा (Risk Of Covid New Variant)

Risk of covid 19: भारत में भी एक बार फिर से नए सब वेरिएंट के रूप में कोरोना ने एंट्री कर ली है, जिसके कारण लोगों के बीच काफी चिंता का माहौल बना हुआ है। लोगों को डर है कि कहीं एक बार फिर कोरोना की लहर न आ जाए। कोरोना के इस नए वेरिएंट को JN.1 नाम दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने JN.1 को ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ के रूप में क्लासिफाइड किया है। हालांकि, अभी तक इस नए वेरिएंट को इतना हानिकारक नहीं बताया गया है, लेकिन जिन लोगों को पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें खास ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में कोरोना फैलने का खतरा बढ़ जाता है और उससे गंभीर जटिलताएं होने का खतरा भी ज्यादा रहता है। चलिए जानते हैं किन लोगों को बरतनी होगी खास सावधानियां।

इन 5 तरह के लोगों को है कोरोना के नए वेरिएंट का सबसे ज्यादा खतरा, गलती से भी मास्क न उतारें photo icon2/6

1. हार्ट के मरीज (Heart Patients)

कोविड 19 संक्रमण के कारण कुछ लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। वहीं जिन लोगों को पहले से ही हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है, तो उन्हें कोविड के संक्रमण से बचने के लिए खासतौर पर सावधानी बरतनी चाहिए। हार्ट के मरीजों को कोविड संक्रमण होना गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है। Also Read - Corona in Winters: सर्दियां आते ही क्यों बढ़ने लगता है कोरोना, ऐसे करें खुद का बचाव

इन 5 तरह के लोगों को है कोरोना के नए वेरिएंट का सबसे ज्यादा खतरा, गलती से भी मास्क न उतारें photo icon3/6

2. डायबिटीज के मरीज (Diabetes Patients)

जिन लोगों को डायबिटीज है उनका इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है, जिसके कारण उनका शरीर वायरस से लड़ने में असमर्थ हो जाता है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को सामान्य संक्रमण भी गंभीर रूप में बदल जाता है। कोविड संक्रमण से डायबिटीज के मरीजों को भी खासतौर पर बचे रहना चाहिए।

इन 5 तरह के लोगों को है कोरोना के नए वेरिएंट का सबसे ज्यादा खतरा, गलती से भी मास्क न उतारें photo icon4/6

3. फेफड़ों के रोग (Lungs Disease)

कोविड 19 इन्फेक्शन आपके फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचाता है, जिसके कारण सांस लेने में दिक्कत व अन्य कई परेशानियां होने लगती हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही फेफड़ों से जुड़ी कोई बीमारी है और उसे कोविड हो जाता है, तो यह काफी गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। Also Read - आम सर्दी खांसी जैसे दिखने वाले ये लक्षण कहीं कोविड 19 संक्रमण तो नहीं? जानें किन बातों का रखें ध्यान

इन 5 तरह के लोगों को है कोरोना के नए वेरिएंट का सबसे ज्यादा खतरा, गलती से भी मास्क न उतारें photo icon5/6

इम्यूनिटी मजबूत बनाए

किन्नू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

इन 5 तरह के लोगों को है कोरोना के नए वेरिएंट का सबसे ज्यादा खतरा, गलती से भी मास्क न उतारें photo icon6/6

5. कम या ज्यादा उम्र (Younger Or Older People)

वैसे तो कोविड 19 संक्रमण किसी को भी हो सकता है और किसी के शरीर में भी गंभीर रूप धारण कर सकता है। लेकिन जिन लोगों की उम्र ज्यादा या कम है, यानी वृद्ध व बच्चों में कोविड 19 इन्फेक्शन ज्यादा गंभीर होने का खतरा रहता है, जिसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। Also Read - दिल्ली में कोरोना कहीं फिर से तो नहीं कर रहा एंट्री, जानें दिल्ली वालों को किन बातों का रखना है ध्यान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source