बच्चे होने के बाद पति में चिड़चिड़ापन हो गया है? इसके पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण जिसे न करें गलती से भी इग्नोर

Pati ka chidchidapan ka karan पति और पत्नी का रिश्ता बेहद संवेदनशील होता है और कई बार देखा गया है कि बच्चे होने के बाद पति में चिड़चिड़ापन आ जाता है, जिसके पीछे अक्सर कुछ वजह होती हैं, जिनके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

Written by Mukesh Sharma | Published : May 5, 2025 1:13 PM IST

1/6

पति का चिड़चिड़ापन

Pati ko chidchidapan kyu hota hai: बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता की भावनाएं और जिंदगी दोनों ही गहराई से बदल जाती हैं। एक ओर खुशी, प्यार और अपनेपन का अहसास बढ़ता है, तो दूसरी ओर जिम्मेदारियों का बोझ और मानसिक दबाव भी बढ़ जाता है। माता-पिता की दिनचर्या पूरी तरह बदल जाती है—नींद, आराम और व्यक्तिगत समय कम हो जाता है। मां भावनात्मक और शारीरिक बदलावों से गुजरती है, जबकि पिता आर्थिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों के दबाव में आ सकते हैं। इस नए जीवन में तालमेल, धैर्य और आपसी सहयोग जरूरी होता है, ताकि परिवार संतुलित और खुशहाल बना रहे। हालांकि अधिकतर मामलों में इस दौरान पति के स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ते हुए देखा जाता है। यह बदलाव कई बार समझ से बाहर लगता है, लेकिन इसके पीछे कुछ अहम कारण हो सकते हैं, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

2/6

नींद की कमी और थकान

बच्चे अक्सर रात के समय रोते हैं, जिस वजह से माता-पिता की नींद पूरी नहीं हो पाती। इस वजह से शरीर और दिमाग दोनों थक जाते हैं। यह नींद की कमी पति के मूड पर गहरा असर डालती है, जिससे वह छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने लगते हैं। ऐसे में आप बच्चे को लिविंग रूम में लेकर जा सकती हैं, ताकि पति की नींद खराब न हो। Also Read - कैसे बहुत ज्यादा Compromise करना भी बन रहा है ब्रेकअप की वजह, रिश्ते को बचाना है तो न करें ये गलती

3/6

ध्यान में कमी का अनुभव

नवजात के आने के बाद मां का पूरा ध्यान बच्चे पर होता है। पूरे दिन बच्चे की देखभाल करने की वजह से वह थक जाती है और पति को समय नहीं दे पाती हैं। ऐसे में पति को लग सकता है कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे उनके भीतर असंतोष और गुस्सा पैदा हो सकता है।

4/6

आर्थिक दबाव व जिम्मेदारियां

बच्चे के जन्म के बाद घर की जिम्मेदारियां और खर्चे अचानक बढ़ जाते हैं, जिससे पति पर मानसिक और आर्थिक दबाव पड़ता है। यह अतिरिक्त बोझ उन्हें तनावग्रस्त कर सकता है और उनका स्वभाव चिड़चिड़ा बन सकता है। ऐसे समय में सहानुभूति और समझदारी से सहयोग जरूरी होता है। Also Read - शादी से पहले लड़कियों में ये 4 रेड फ्लैग्स इग्नोर करते हैं लड़के, शादी भुगतना पड़ता है खामियाजा

5/6

भावनात्मक बदलाव

मां बनने के जस प्रकार मां में हार्मोनल बदलाव आते हैं, उसी प्रकार पिता बनने के बाद पुरुषों में भी हार्मोनल और भावनात्मक बदलाव आते हैं। डिप्रेशन, चिंता और आत्म-संदेह जैसी भावनाएं उनके व्यवहार को प्रभावित कर सकती हैं, जिसके कारण गुस्सा या चिड़चिड़ापन सामने आता है, जिसे आपको समझदारी से डील करना चाहिए।

6/6

पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी

बच्चे के जन्म के बाद पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी कई बार पति के स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्से की वजह बन सकती है। जब नवजात के कारण पत्नी का ध्यान पूरी तरह बच्चे पर केंद्रित हो जाता है, तो पति उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। बातचीत की कमी, आपसी समझ का अभाव और भावनात्मक दूरी इस तनाव को और बढ़ा सकती है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - पति-पत्नी के रिश्तों में खटास होने का कारण कहीं पेरेंट्स की ज्यादा दखलअंदाजी तो नहीं? कैसे लगाएं पता