भगवान कृष्ण के नाम का फल (Fruit In The Name Of Lord Krishna)
Krishna phal for diabetes patients: जन्माष्टमी के अवसर पर हम आपको भगवान कृष्ण के नाम वाले ऐसे ही एक खास फल के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी सेहत के लिए तो फायदेमंद रहता ही है साथ ही साथ डायबिटीज जैसी बीमारियों को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। डायबिटीज जैसी लाइफस्टाइल डिजीज को कंट्रोल रखना बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए दवाओं के साथ-साथ हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल भी जरूरी होता है। यदि आपके परिवार में किसी व्यक्ति को डायबिटीज से जुड़ी समस्या हो रही है, तो आपको भी भगवान कृष्ण के नाम वाले इस फल के बारे में जरूर जानना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह फल डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
