टीका लगवाने से कई बीमारियों से होता है बचाव
बच्चे का जन्म माता-पिता के लिए एक खुशी का पल होता है, लेकिन साथ ही यह जिम्मेदारी भी लाता है कि बच्चे को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जाए। जन्म के बाद शुरुआती महीनों में बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है, इसलिए कुछ जरूरी टीके समय पर लगवाना बहुत आवश्यक होता है। ये टीके न केवल बच्चे को जानलेवा संक्रमणों से बचाते हैं बल्कि भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को भी कम करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे पांच जरूरी टीकों के बारे में
