hamburger icon
A
Read in English

फेसबुक पर पाई जाती हैं ये 7 तरह की 'मां'

Facebook पर किसी Mom से मिले हैं आप?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 4, 2017, 5:49 PM

फेसबुक पर पाई जाती हैं ये 7 तरह की 'मां' photo icon1/8

Mothers On Facebook

वो ज़माने गए जब फेसबुक पर यंग लोगों का जमावड़ा हुआ करता था, अब तो बड़े-बुज़ुर्ग भी शौक से फेसबुकिंग करते नज़र आते हैं। इन नए-नए फेसबुक यूज़र्स में मुझे सबसे ज़्यादा मज़ेदार लगती हैं अलग-अलग टाइप की मॉम यानी मां। आपको फेसबुक ग्रुप्स पर, पेज पर कई अलग-अलग टाइप की मां दिखाई देंगी, ऐसे ही 7 फेसबुक मॉम टाइप आगे की स्लाइड में हैं।

फेसबुक पर पाई जाती हैं ये 7 तरह की 'मां' photo icon2/8

Angry-kid

मर्दों की बुराई करने वाली मां – इस तरह की माएं हर पोस्ट पर जाकर बताती हैं कि कैसे उन्होंने सबकुछ अपने आप किया। बेबी के डायपर से लेकर घर के सारे काम संभालने तक का डेटा अपने पास रखती हैं। उनके पति ने उनका बिल्कुल हाथ नहीं बटाया। ऐसी माओं को अपने ‘फादर्स डे’ की पोस्ट से बिल्कुल अलग रखें, नहीं तो पछताएंगे। Also Read - मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं चिपचिपे? एक्सपर्ट ने बताए 5 बड़े कारण

फेसबुक पर पाई जाती हैं ये 7 तरह की 'मां' photo icon3/8

My Husband Best Mom

‘मेरे पति बेस्ट’ वाली मां – ये वाली माएं घुमा-घुमाकर हर बात में पति का ज़िक्र छेड़ देती हैं। बेबी से जुड़ा पोस्ट तो सिर्फ बहाना होता है, उन्हें पति का गुणगान करना होता है। वो ऊपर वाले का शुक्रिया भी लगातार करती हैं, कि उन्हें ऐसा पति मिला।

फेसबुक पर पाई जाती हैं ये 7 तरह की 'मां' photo icon4/8

Baby-in-bath-tub

मेरा बेबी ‘मिस/मिस यूनिवर्स’ – इस टाइप की माएं दिन में 10 बार अपने बेबी की पिक्चर्स शेयर करती हैं। बेबी खाता कैसे है, बेबी सोता कैसे है, बेबी खेलता कैसे है, बेबी रोता कैसे है, सबसे जुड़ी एक-एक तस्वीर आपको इनकी टाइमलाइन पर दिख जाएगी। इनके लिए इनका बेबी दुनिया का सबसे सुंदर बच्चा होता है। Also Read - क्या Smartwatch हार्ट अटैक का पता लगा सकती है?

फेसबुक पर पाई जाती हैं ये 7 तरह की 'मां' photo icon5/8

Intelligent Baby

इंटेलिजेंट बेबी की मां – ये वाली माएं अपने बच्चे की होशियारी और समझदारी पर वारी-वारी जाती हैं। बेबी के साथ-साथ चुपके से अपनी तारीफ भी हो जाती है, कि वो उसकी मां है। मेरा बेबी ये बोलता है, मेरे बेबी को पोयम आती है, वगैरह वगैरह।

फेसबुक पर पाई जाती हैं ये 7 तरह की 'मां' photo icon6/8

Breastfeeding

‘ब्रेस्टफीडिंग’ एंबेज़डर – ब्रेस्टफीडिंग यानी स्तनपान। ये माएं इसके फायदे बताने और समझाने के लिए फेसबुक प्लेटफॉर्म को भी नहीं छोड़ती। इनसे बच्चे को ‘ऊपर से दूध पिलाने’ के बारे में भूलकर भी बात न करें, बहुत पछताएंगे। Also Read - प्रोटीन पाउडर पीने के बाद पेट क्यों फूलता है? डॉक्टर से जानें इस स्थिति में क्या करें?

फेसबुक पर पाई जाती हैं ये 7 तरह की 'मां' photo icon7/8

Different Mom

बात का बतंगड़ बनाने वाली मां – तुमने अपने बेबी को ये क्यों पहनाया? इस ब्रांड का लोशन क्यों लगाया? इस तरह की माएं आपके बेबी केयर के तरीके पर तुरंत सवाल उठाने लगती हैं। इन्हें हर छोटी बात का बड़ा मामला बनाने का शौक होता है। आप कुछ भी कर लें, ये आपकी तारीफ नहीं करेंगी।

फेसबुक पर पाई जाती हैं ये 7 तरह की 'मां' photo icon8/8

Stylish Mom

स्टाइलिश मां – बाकी सारी टाइप की माएं, इनको ज्यादा पसंद नहीं करती। डिलीवरी के तुरंत बाद भी ये अपनी तस्वीर लेकर फेसबुक पर पोस्ट कर दें, तो लाइक्स की भरमार आ जाती है। इनका स्टाइल इनका टशन। इनसे सब वज़न घटाने, स्किन को ग्लोइंग बनाने के टिप्स मांगते नज़र आते हैं। Also Read - मानसून में बढ़ जाता है इन 5 बीमारियों का खतरा, जानें लक्षण और बचाव के तरीके