बच्चों का हौसला बढ़ाने के तरीके
Tips to motivate kids: बच्चों में ढेर सारी एनर्जी होती है और इसीलिए वे सारा-दिन भागदौड़ करने के बाद भी कई बार किसी नये काम के लिए झट से तैयार हो जाते हैं। कई बार मां-बाप के लिए बच्चों के साथ ताल से ताल मिला पाना भी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, बच्चों को कुछ नया करना और उसे बेहतर तरीके से करना पसंद आता है और अगर किसी काम के लिए उनकी तारीफ कर दी जाए तो फिर क्या कहने। बच्चे खुश हो जाते हैं और खुद को मोटिवेटेड महसूस करते हैं। इन सबसे समझा जा सकता है कि बच्चों के लिए प्रोत्साहन कितना महत्वपूर्ण होता है। लेकिन, पेरेंट्स को कई बार समझ नहीं आता कि रोजमर्रा की लाइफ में बच्चों को प्रोत्साहित कैसे किया जा सकता है। बच्चों को केवल ‘वेरी गुड’ या ‘अच्छा’ कह देने भर से काम नहीं चलता है बच्चे का जोश बढ़ाने और उसे नये काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ये तरीके अपना सकते हैं। (Tips to motivate kids In Hindi.)
