हॉस्टल जा रहा है बच्चा तो उसे जरूर सिखाएं ये बातें, घर से दूर रहकर मेंटली हेल्दी रहेगा बच्चा

कई बार देखा जाता है कि हॉस्टल में रहने वाले बच्चे गलत आदतें सीख लेते हैं। वहीं, बच्चे पढ़ाई-लिखायी में भी अनदेखी करने लगते हैं। ऐसे में बच्चों के ये अच्छी आदतें सिखाएं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : June 19, 2025 3:12 PM IST

1/7

बच्चे को भेज रहे हैं हॉस्टल तो पहले करें ये काम

Things to do before sending kid to Hostel: अच्छी शिक्षा और ग्रूमिंग के लिए बहुत से पेरेंट्स अपने बच्चों को हॉस्टल या बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने भेजते हैं। वहीं, बहुत से पेरेंट्स नौकरी में बार-बार होनेवाले ट्रांसफर के कारण अपने बच्चों को बोर्डिंग स्कूल भेजना पड़ता है। बच्चे छोटे हों या बड़े, कॉलेज में पढ़ते हों या स्कूल में, जब भी बच्चा घर से दूर जाता है तो उनके पेरेंट्स को कई बातों की चिंता लगी रहती है। ऐसे में माता-पिता को बोर्डिंग स्कूल या हॉस्टल जाते समय बच्चे को कुछ बातें जरूर सिखानी चाहिए। इन चीजों को सीखकर बच्चा घर से दूर सुरक्षित भी रहेगा और मेंटली हेल्दी रहने में मदद होती है। (How to prepare kid for hostel in hindi.)

2/7

बच्चे से बात करें

हॉस्टल भेजने से पहले बच्चों से अच्छी तरह बात करें। उन्हें समझाएं कि उसे घर से दूर क्यों भेजा जा रहा है। बच्चे के मन जो भी डाउट हों उसका ईमानदारी से जवाब दें।  Also Read - कब करानी चाहिए अपने हार्ट की जांच? क्या लक्षणों का इंतजार करना है सही

3/7

बच्चे को बताएं हॉस्टल भेजने का सही कारण

बच्चे को समझाएं कि उन्हें हॉस्टल क्यों भेजा जा रहा है। उन्हें समझाएं कि उन्हें सजा के तौर पर बोर्डिंग नहीं भेजा जा रहा बल्कि वे चाहते है कि बच्चे को बाहर जाकर नयी चीजें सीखने का मौका मिले।

4/7

हॉस्टल के बारे में अच्छी तरह रिसर्च करें

सबसे पहले बोर्डिंग स्कूल या हॉस्टल के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा करें। वहां का माहौल कैसा है, स्टाफ और टीचर्स कैसे हैं और हॉस्टल के नियम-कायदे क्या हैं। बच्चे की सेफ्टी और उसकी मेंटल हेल्थ के लिए हॉस्टल में रहने से किसी तरह की चिंताजनक स्थिति ना बनें, इस बात की पूरी तसल्ली करने के बाद ही बच्चे को हॉस्टल भेजें।  Also Read - बहस होने के बाद Gen Z रिश्ते को सुधारना क्यों नहीं चाहते? जानिए कैसे काम करती हैं उनकी Psychology

5/7

बच्चे की भी राय जान लें

घर से दूर जाने से पहले बच्चे को हॉस्टल में रहने के लिए मेंटली तैयार करें। अपने बच्चे की भी राय जरूर जान लें कि वे बोर्डिंग स्कूल या हॉस्टल जाने के लिए तैयार है या नहीं।

6/7

बच्चे के लिए तैयार करें प्लान

हॉस्टल में रहते हुए बच्चे अधिक आत्मनिर्भर हो जाते हैं। पर अगर पहली बार बच्चा बाहर जा रहा है तो उसका एक रूटीन सेट करें और पढ़ाई से लेकर डाइट का ध्यान रखें। Also Read - आंखों का चेकअप कितने समय में करवाना चाहिए? जिससे समय पर पता चलेगी इससे जुड़ी बीमारियां

7/7

बच्चे को समझाएं सेफ्टी से जु़ड़ी बातें

हॉस्टल भेजने से पहले बच्चे को साफ-सफाई, हेल्दी डाइट और गुड टच-बैड टच जैसी जरूरी बातें सिखाएं। ये उनकी सेफ्टी के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हैं।