hamburger icon
A
Read in English

Rakshabandhan पर पेरेंट्स बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 बातें, हमेशा बनी रहेगी भाई-बहन की दोस्ती

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच दोस्ती और प्यार बढ़ाने का त्योहार है और पेरेंट्स इस मौके पर बच्चों के कुछ खास बातें सिखा सकते हैं जैसे-कि परिवार और फैमिली की अहमियत। आप भी अपने बच्चों को इस बार रक्षाबंधन पर ये अच्छी बातें सिखाएं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 9, 2025, 10:24 AM

Rakshabandhan पर पेरेंट्स बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 बातें, हमेशा बनी रहेगी भाई-बहन की दोस्ती photo icon1/6

रक्षाबंधन पर माता-पिता बच्चों को क्या सिखाएं?

Tips to strong bonding between siblings- रक्षाबंधन पर जहां बहन भाई को राखी बांधकर उसकी मंगल कामना करती है वहीं भाई इस बात का वादा करता है कि वह अपनी बहन को हमेशा सपोर्ट करेगा और उसे सुरक्षित रखेगा। राखी का यह त्योहार (Festival of Rakhi) दिखाता है कि परिवार और भाई-बहनों की अहमियत हमारे जीवन में कितनी अधिक है। इसीलिए, इस बार रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2025) पर जब त्योहार मनाएं तो अपने बच्चों को यह भी सिखाएं कि बतौर भाई या बहन अपने सिब्लिंग के लिए उनकी क्या जिम्मेदारी है। साथ ही भाई और बहन की बॉन्डिंग (Bonding between brother and sister) को भी स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए उन्हें ये बातें जरूर सिखाएं।

Rakshabandhan पर पेरेंट्स बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 बातें, हमेशा बनी रहेगी भाई-बहन की दोस्ती photo icon2/6

भाई या बहन के लिए हमेशा समय निकालें

बचपन में साथ खेलने और एक-दूसरे के साथ समय बिताने से भाई-बहन का ना केवल रिश्ता स्ट्रॉन्ग बनता है बल्कि, इससे अच्छी यादें भी बनती हैं। ऐसे में बच्चों को सिखाएं कि अपने भाई या बहन के लिए सबसे पहले समय निकालें। दोस्तों के साथ खेलने और घूमने के साथ-साथ अपने भाई या बहन के साथ भी समय बिताएं। इससे बच्चों के बीच दोस्ती होगी और वे हमेशा एक-दूसरे को प्राथमिकता दें।  Also Read - रक्षाबंधन पर बनाइए यह लो-कैलोरी मिठाई,खाते-खिलाते हुए नहीं लगेगा वजन बढ़ने का डर

Rakshabandhan पर पेरेंट्स बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 बातें, हमेशा बनी रहेगी भाई-बहन की दोस्ती photo icon3/6

एक-दूसरे से कुछ ना छुपाएं

अगर आपको स्टडीज में, ऑफिस में या पर्सनल लाइफ में कोई दिक्कत है तो ऐसे में अपने भाई और बहन से खुलकर बात करें। उनसे इन महत्वपूर्ण विषयों पर बात करने से आपको गाइडेंस भी मिलेगी और सपोर्ट भी।

Rakshabandhan पर पेरेंट्स बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 बातें, हमेशा बनी रहेगी भाई-बहन की दोस्ती photo icon4/6

भाई-बहनों की मदद करें

सभी भाई-बहनों को एक-दूसरे का सपोर्ट सिस्टम बनने की कोशिश करनी चाहिए और मां-बाप इस काम में उनकी मदद कर सकते हैं। पढ़ने-लिखने, खेलने, शॉपिंग करने और इंटरव्यूज जैसे महत्वपूर्ण मौकों के लिए अगर भाई-बहनों का सपोर्ट मिले तो किसी का भी कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। इसीलिए, एक-दूसरे की मदद करने और साथ रहने के लिए बच्चों को मोटिवेट करें।  Also Read - Rakshabandhan Special 2021: लॉकडाउन में बच्चों के साथ मनाएं रक्षाबंधन इन 4 तरीकों से, नहीं होगा उन्हें कजिन्स और रिश्तेदारों से ना मिल पाने का दुख

Rakshabandhan पर पेरेंट्स बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 बातें, हमेशा बनी रहेगी भाई-बहन की दोस्ती photo icon5/6

माफ करना सीखें

भाई-बहनों के बीच के झगड़ों को लंबा खिंचने ना दें। उन्हें जल्द से जल्द अपने झगड़े निपटाने और भाई या बहन को माफ करना सिखाएं। बच्चों को सिखाएं कि वे आपस में दोस्ताना व्यवहार रखें।

Rakshabandhan पर पेरेंट्स बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 बातें, हमेशा बनी रहेगी भाई-बहन की दोस्ती photo icon6/6

प्यार जताते रहें

भाई-बहनों को एक दूसरे की फिक्र करने और एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार और लगाव को दिखाने से पीछे नहीं रहना चाहिए। अपने भाई या बहन को गिफ्ट्स दें, उनके दोस्तों से मिलें और उन्हें भी अपने छोटे-मोटे प्लान्स में शामिल जरूर करें। इससे आपकी बॉन्डिंग बेहतर बनेंगी। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - Rakshabandhan 2021: क्या आपके बच्चे भी करते हैं बात-बात पर झगड़ा, तो जान लें क्यों है यह उनके रिश्ते के लिए फायदेमंद !