hamburger icon
A
Read in English

रोजमर्रा जीवन की इन छोटी गलत आदतों के कारण बच्चों में बढ़ रहा है मोटापा

अगर आपका बच्चा भी टीवी देखते समय खाता रहता है तो उसे ऐसा करने से मना करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : September 21, 2017, 5:00 PM

रोजमर्रा जीवन की इन छोटी गलत आदतों के कारण बच्चों में बढ़ रहा है मोटापा photo icon1/6

Kids Obesity In Hindi

बच्चों के बढ़ते वजन से आजकल हर मां बाप परेशान है और उनकी समझ में नहीं आता कि आखिर ऐसा कैसे हो रहा है। आपको बता दें कि बच्चों के डेली रूटीन की कुछ गलत आदतें ही इसकी जिम्मेदार हैं। आइये जानते हैं कि किन वजहों से बच्चों में बढ़ रहा है मोटापा।

रोजमर्रा जीवन की इन छोटी गलत आदतों के कारण बच्चों में बढ़ रहा है मोटापा photo icon2/6

Eating While Wating TV In Hindi

अगर आपका बच्चा टीवी देखते समय खाता रहता है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बहुत गलत आदत है। इससे वो अतिरिक्त कैलोरी हासिल करने लगता है और फिर उसका मोटापा बढ़ने लगता है। इसलिए उसे हमेशा टीवी देखते समय खाने के लिए मना करें।  Also Read - क्या सप्लीमेंट्स लेने से गैस और ब्लोटिंग होती है? जानें एक्सपर्ट क्या कहते हैं

रोजमर्रा जीवन की इन छोटी गलत आदतों के कारण बच्चों में बढ़ रहा है मोटापा photo icon3/6

Junk Foods In Hindi

कार्टून चैनल पर दिखने वाले ऐड बच्चों को जंक फ़ूड खाने के लिए बहुत प्रेरित करते हैं। इन चैनलों पर नियमित प्रोग्राम के बीच ऐसे ऐड आते हैं जिनमें खूब खाने पीने को लेकर दिखाया जाता है और छोटे बच्चे इन्हें देखकर बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।

रोजमर्रा जीवन की इन छोटी गलत आदतों के कारण बच्चों में बढ़ रहा है मोटापा photo icon4/6

Overeating Food In Hindi

कुछ बच्चे दिन भर एक ही जगह बैठकर कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि आप उन पर ध्यान दें और बेवजह फैट युक्त चीजें खाने से मना करें। ज़रूरत से ज्यादा खा लेना भी बच्चों के मोटापे का मुख्य कारण है।  Also Read - बच्चे को कब से शुरू कराएं स्विमिंग? पीडियाट्रिशियन ने बताई 2, 3 या 4 साल क्या है सही उम्र

रोजमर्रा जीवन की इन छोटी गलत आदतों के कारण बच्चों में बढ़ रहा है मोटापा photo icon5/6

Tiffin In Hindi

अगर आप रोजाना बच्चे के टिफ़िन में उनकी मनपसंद की चीजें जैसे कि कूकीज, वेफर, चिप्स या बिस्कुट दे रही हैं तो यकीन मानिए कि इन चीजों को खाने में भी बच्चे मोटापे के शिकार हो सकते हैं। इसलिए बच्चों को हमेशा टिफ़िन में हेल्दी चीजें ही दें।

रोजमर्रा जीवन की इन छोटी गलत आदतों के कारण बच्चों में बढ़ रहा है मोटापा photo icon6/6

Video-games In Hindi

दिन भर घर में एक ही जगह बैठकर एक्सबॉक्स या विडियो गेम खेलना भी बच्चों के मोटापे का मुख्य कारण है। अपने बच्चों को कभी भी देर तक विडियो गेम ना खेलने दें।  Also Read - सेहतमंद रहने के लिए हर हफ्ते कितनी एक्सरसाइज है जरूरी? बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट