Intelligent Kids
जब भी बच्चों के एग्जाम सिर पर आते हैं तो बच्चों के साथ साथ पेरेंट्स भी परेशान हो जाते हैं। उनकी पढ़ाई के साथ साथ उनके खान पान का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे समय में आप अपने बच्चों को ऐसी चीजें खिलायें जो उनके स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद हो ही साथ ही इससे उनकी मेमोरी भी स्ट्रोंग हो। हम यहाँ ऐसी ही कुछ फलों के बारे में बता रहे हैं जिनसे बच्चों की ब्रेन पॉवर मजबूत होती है।