बच्चों की हाइट बढ़ाने के उपाय
How to increase kids height: बच्चों की हाइट बढ़ते देख पेरेंट्स को बहुत खुशी होती है। उम्र बढ़ने के साथ बच्चों का विकास सही तरीके से हो तो उनकी हाइट भी अच्छी तरह बढ़ती है। हालांकि, बच्चे की लम्बाई और कद-काठी मां-बाप के जेनेटिक्स पर भी निर्भर करती है। जैसे जिस परिवार में लोग ऊंचे-लम्बे होते हैं उनके बच्चों की हाइट भी अधिक होने के चांस अधिक होते हैं। लेकिन, अगर आपको लगता है कि आपके बच्चों की लम्बाई नहीं बढ़ रही है तो आप इसके लिए कुछ उपाय घर पर कर सकते हैं। साथ ही डॉक्टर और चाइल्ड डेवलपमेंट एक्सपर्ट की सलाह भी जरूर लें।