क्यों नहीं सो पाता बच्चा ?
Reasons babies waking up in the night-शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए 12-16 घंटों की नींद बहुत जरूरी होती है क्योंकि, बच्चे जितना अधिक सोएंगे उनका विकास भी उतनी ही तेजी से होगा। लेकिन, अलग-अलग कारणों से बच्चे रात में आराम से सो नहीं पाते। छोटे बच्चों की नींद बार-बार खुल जाती है और वे रात में उठकर रोने लगते हैं। खासकर 6 महीने से छोटे बच्चों के स्लीपिंग पैटर्न में लगभग हर सप्ताह बदलाव होते हैं और इस दौरान वो कई बार ना दिन में ठीक से सो पाते हैं और ना ही रात में। बार-बार नींद टूट जाने के कारण वो चिड़चिड़े भी हो जाते हैं।
