क्या आपका बच्चा स्कूल जाने के नाम से डरता है
स्कूल जाना कुछ बच्चों को पसंद होता है और कुछ को कम पसंद होता है। लेकिन, कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो हर रोज स्कूल जाने से पहले खूब रोना-धोना मचाना शुरू कर देते हैं। अक्सर बच्चे को यूं रोता देख माता-पिता सोचते हैं कि शायद बच्चे की तबियत ठीक नही है और इसीलिए, वे उन्हें स्कूल नहीं भेजते। वहीं बच्चों को बार-बार रोता देख मां-बाप यह नहीं समझ पाते कि आखिर क्यों उनके बच्चे को स्कूल जाना पसंद नहीं है और क्यों वे स्कूल जाने से पहले रोने लगते हैं। कई बार मां-बाप बच्चे को आलसी या शरारती समझकर उसे जबरदस्ती स्कूल तो भेज देते हैं लेकिन इससे स्थिति और भी गम्भीर बनने लगती है। बच्चा जिद्दी और चिड़िचिड़ा बनने लगता है और स्कूल जाने से और भी अधिक कतराने लगता है।
