hamburger icon
A
Read in English

Obesity In Children: गर्मियों में बच्चों को संभलकर खिलाएं ये फूड्स, बढ़ सकता है मोटापा और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स

यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जो गर्मियों में आपके बच्चों का वजन बढ़ाने का काम कर सकता है।(Popular Summer Foods Causing Weight Gain)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: March 12, 2022, 9:43 PM

Obesity In Children: गर्मियों में बच्चों को संभलकर खिलाएं ये फूड्स, बढ़ सकता है मोटापा और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स photo icon1/4

गर्मियों में ये फूड्स बढ़ा सकते हैं मोटापा

Popular Summer Foods Causing Weight Gain: गर्मियों का मौसम गर्मी और लू के लिए जाना जाता है। वहीं, चिलचिलाती धूप, उमस और चिपचिपाहट भरी हवाओं के कारण पसीना, त्वचा में जलन, खुजली और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स होती हैं। लेकिन, इसके साथ ही गर्मियों में वजन बढ़ने यानि मोटापे का खतरा भी बढ़ सकता है। खासकर बच्चों के लिए इस मौसम में मोटापा बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। दरअसल, गर्मियों के मौसम में स्कूल बंद होने के कारण बच्चे ज्यादातर समय घर में ही रहते हैं, इसके अलावा खेल-कूद और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी और देर तक टीवी देखने जैसे कारणों से भी बच्चों का वजन बढ़ सकता है। लेकिन, इसके साथ ही गर्मियों में आमतौर पर पसंद की जानेवाली खाने-पीने की कुछ चीजों के कारण भी वजन बढ़ने का रिस्क भी बढ़ता है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जो गर्मियों में आपके बच्चों का वजन बढ़ाने का काम कर सकता है। (Popular Summer Foods Causing Weight Gain In Hindi)

Obesity In Children: गर्मियों में बच्चों को संभलकर खिलाएं ये फूड्स, बढ़ सकता है मोटापा और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स photo icon2/4

बोतलबंद ड्रिंक्स

गर्मियों में उमस और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग फ्रिज से ठंडे की बोतल निकालकर मिनटों में गटक जाते हैं। खट्टे-मीठे स्वाद वाले इन ड्रिंक्स (Colddrinks) का सेवन कुछ लोग बर्फ के साथ भी करते हैं। वहीं, बच्चों को कोल्ड्रिंक्स का सेवन बहुत पसंद आता है और वे दिन में कई बार इनका सेवन भी करते हैं। कोल्ड्रिंक में शक्कर की मात्रा बहुत अधिक होती है और हाई-कैलोरी होने के कारण कोल्ड्रिंक्स के सेवन से वजन तेजी से बढ़ सकता है। (Popular Summer Foods Causing Weight Gain) Also Read - जीरा, मेथी, अजवाइन और कलौंजी, किसका पानी पीना फायदेमंद है? जानें किसे नहीं लेना चाहिए

Obesity In Children: गर्मियों में बच्चों को संभलकर खिलाएं ये फूड्स, बढ़ सकता है मोटापा और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स photo icon3/4

आइसक्रीम

गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम (Ice Cream) का स्वाद बच्चों को खूब लुभाता है और बच्चे इसे बहुत शौक से खाते भी हैं। लेकिन, आइसक्रीम और फ्रोजेन डेजर्ट्स में बहुत अधिक चीनी, फैट, टूटी-फ्रूटी, जेलेटिन और अन्य हाई-कैलोरी इंग्रीडिएंट्स मिलाए जाते हैं। ये सभी चीजें मिलकर आइसक्रीम और डेजर्ट्स को हाई-कैलोरी फूड्स बना देती हैं और इनके सेवन से बच्चों का वेट गेन हो सकता है। (Side effects of Ice Cream)

Obesity In Children: गर्मियों में बच्चों को संभलकर खिलाएं ये फूड्स, बढ़ सकता है मोटापा और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स photo icon4/4

मिल्क शेक

बच्चों को फ्रूट्स और दूध का पोषण देने के लिए मिल्क शेक बनाकर पिलाना कई पेरेंट्स की पसंद है। गर्मियों में बच्चों को मिल्क शेक (Milk Shake) पिलाने के लिए उसमें बर्फ, क्रीम, मैपल सिरप, शहद और स्क्वैश जैसी चीजें भी मिलायी जाती हैं।मिल्क शेक पीने से जहां ताजगी और ठंडक मिलती है वहीं, इनके सेवन से बच्चों का पेट भर जाता है। पर मिल्क शेक में मिलायी जाने वाली सभी चीजें शक्कर और कैलोरी से भरपूर होती हैं जिससे, बच्चों का वजन तेजी से बढ़ सकता है। (Side effects of Milk Shake) Also Read - टार्गेट पूरा करने का प्रेशर वर्कर की मेंटल हेल्थ पर क्या असर डालता है?