Breastfeeding Mother Hindi
ब्रेस्टफीडिंग में काफी ताकत लगती है और यही वजह है कि दूध पिलानेवाली मां को बार-बार भूख लगती है। भूख लगने पर, और ताकत के लिए आपको खाना खाना ज़रूरी है। लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं कि आप सारी अनहेल्दी चीजें भी खाती रहें। इसका नतीजा यही होगा कि आपका वजन लगातार बढ़ता रहेगा। यह बहुत ज़रूरी है कि आप अपने खाने-पीने पर ध्यान दें और कुछ हेल्दी चीजें खाएं। नूट्रिशनिस्ट अश्विनी साधु बता रही हैं आपको कुछ हेल्दी स्नैक्स के बारे में, जो ब्रेस्टफीडिंग या स्तनपान करानेवाली महिलाओं को आवश्यक पौष्टिकता प्रदान कराएंगे।