माता-पिता की इन 5 हरकतों से टूट जाता है बच्चे का दिल, अंदर ही अंदर घुटने लगता है बच्चा

Parents mistakes that break child: पेरेंट्स अपने बच्चों की अच्छी परवरिश करने लिए बहुत कुछ करते हैं, लेकिन फिर भी कुछ गलतियां जाने-अनजाने में हो जाती हैं, जो बच्चे को अंदर ही अंदर तोड़ देती हैं। इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताएंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 6, 2025, 1:29 PM

माता-पिता की इन 5 हरकतों से टूट जाता है बच्चे का दिल, अंदर ही अंदर घुटने लगता है बच्चा photo icon1/6

पेरेंट्स की इन आदतों से टूट जाता है बच्चा

बचपन एक बेहद संवेदनशील और प्रभावशाली दौर होता है, जिसमें बच्चों का मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास तेजी से होता है। इस समय पेरेंट्स की हर बात, हर बर्ताव और व्यवहार बच्चे के दिल और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ता है। चाहे वह प्यार भरा स्पर्श हो या कठोर शब्द, दोनों का असर बच्चे की सोच और आत्मविश्वास पर पड़ता है। अगर माता-पिता समझदारी और संवेदनशीलता से पेश आते हैं, तो बच्चा मजबूत और आत्मनिर्भर बनता है। लेकिन उपेक्षा, डांट या भावनात्मक दूरी बच्चे को भीतर से कमजोर कर सकती है। इसलिए बचपन में सही मार्गदर्शन बहुत जरूरी होता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि कई बार माता-पिता अनजाने में ऐसी बातें या हरकतें कर जाते हैं, जो बच्चों को अंदर तक आहत कर देती हैं। बच्चे अक्सर अपने दर्द को शब्दों में नहीं कह पाते, इसलिए खामोश हो जाते हैं। अगर आपका बच्चा भी खामोश हो गया है तो इसके पीछे की वजह आप हो सकते हैं। आइए जानते हैं पेरेंट्स की उन पांच आम हरकतों के बारे में, जो बच्चों का दिल तोड़ सकती हैं।

माता-पिता की इन 5 हरकतों से टूट जाता है बच्चे का दिल, अंदर ही अंदर घुटने लगता है बच्चा photo icon2/6

बार-बार तुलना करना

सर बच्चे को बुरा लगता है, किसी से उसकी तुलना करना। हो सकता है आप भी करते हों। असल में जब माता-पिता अपने बच्चे की तुलना किसी और से करते हैं, जैसे कि भाई-बहन, रिश्तेदार या क्लासमेट से, तो बच्चा खुद को कमतर और असफल महसूस करने लगता है। यह आत्मविश्वास की कमी और परिवार से भावनात्मक दूरी का कारण बन सकता है। Also Read - इतनी गर्मी में कुछ मिनट के लिए बाहर जाने से भी लग सकती है लू, एक्सपर्ट ने बताया कैसे बचें

माता-पिता की इन 5 हरकतों से टूट जाता है बच्चे का दिल, अंदर ही अंदर घुटने लगता है बच्चा photo icon3/6

उन्हें अनसुना करना

अगर बच्चे कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन पेरेंट्स ध्यान नहीं देते और एक बार नहीं लगातार उसे टालते रहते हैं, तो इससे उन्हें लगता है कि उनकी भावनाओं की कोई कद्र नहीं है। माता-पिता उन्हें प्यार नहीं करते और उनकी भावनाओं का कोई मोल नहीं है। इससे वे धीरे-धीरे अपने मन की बात छिपाने लगते हैं और खामोश हो जाते हैं।

माता-पिता की इन 5 हरकतों से टूट जाता है बच्चे का दिल, अंदर ही अंदर घुटने लगता है बच्चा photo icon4/6

सिर्फ गलतियों पर ध्यान देना

बच्चे कुछ अच्छा करते हैं और उसकी तारीफ नहीं होती। लेकिन जैसे ही वह कोई गलती करते हैं उन्हें डांट मिलती है, तो वे यह मान लेते हैं कि उनके अच्छे काम की कोई अहमियत नहीं। यह उन्हें निराश और उदास बना सकता है। कई बच्चे तो इस कारण उग्र तक हो जाते हैं, जो उनके भविष्य को नुकसान पहुंचाता है। Also Read - गर्मियों में बच्चों को कितनी बार पानी पिलाना चाहिए? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

माता-पिता की इन 5 हरकतों से टूट जाता है बच्चे का दिल, अंदर ही अंदर घुटने लगता है बच्चा photo icon5/6

डांटना या शर्मिंदा करना

बच्चे की गलतियों को सार्वजनिक रूप से उजागर करना या उसे दूसरों के सामने डांटना उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसा व्यवहार बच्चे को शर्मिंदगी और असहजता का अनुभव कराता है। वह खुद को कमजोर, अपमानित और दूसरों से कमतर महसूस करने लगता है, जिससे उसका आत्मविश्वास घटता है।

माता-पिता की इन 5 हरकतों से टूट जाता है बच्चे का दिल, अंदर ही अंदर घुटने लगता है बच्चा photo icon6/6

भावनात्मक दूरी बनाए रखना

जब बच्चों को परिवार से प्यार, अपनापन और भावनात्मक समर्थन नहीं मिलता, तो वे खुद को उपेक्षित महसूस करने लगते हैं। ऐसी स्थिति में वे अपने जज्बातों को दबाने लगते हैं और भीतर ही भीतर टूटने लगते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और मानसिक विकास प्रभावित हो सकता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - आंखों को खराब कर सकती है हीटवेव, बचाव करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source