hamburger icon
A
Read in English

बच्चे की मालिश के लिए 5 बेस्ट आयुर्वेदिक तेल

तेल मालिश से बच्चे को पोषण मिलता है, त्वचा को आराम मिलता है और अच्छी नींद आती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: April 11, 2017, 6:04 PM

बच्चे की मालिश के लिए 5 बेस्ट आयुर्वेदिक तेल photo icon1/6

Best-massage-oils-for-babies Best Ayurvedic Massage Oils For Babies

बच्चे की तेल से मालिश करने से उसे बहुत लाभ होते हैं। इससे उसे पोषण मिलता है, त्वचा को आराम मिलता है और अच्छी नींद आती है। लेकिन सवाल यह है बच्चे की मालिश के लिए कौन-सा तेल बेहतर होता है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर मिताशा मणिकांत आपको बता रही हैं कि बच्चे की मसाज के लिए कौन-कौन से तेल बेस्ट हैं।

बच्चे की मालिश के लिए 5 बेस्ट आयुर्वेदिक तेल photo icon2/6

Coconut-oil Best Ayurvedic Massage Oils For Babies

नारियल तेल- इससे बच्चे की स्किन नरम और कोमल बनती है। बनावट में हल्का होने के कारण इसका कूलिंग इफेक्ट पड़ता है और जल्दी से त्वचा में अवशोषित हो जाता है। बच्चे को नहलाने के बाद स्किन को मॉश्चराइज रखने के लिए इस तेल से मालिश करें। Also Read - क्या गट के लिए फायदेमंद है प्रोबायोटिक्स? जानें शरीर में कैसे करता है काम

बच्चे की मालिश के लिए 5 बेस्ट आयुर्वेदिक तेल photo icon3/6

Mustard-oil Best Ayurvedic Massage Oils For Babies

सरसों का तेल- इससे बच्चे को आराम मिलता है और अगर बच्चे के पेट में हल्का दर्द है, तो उससे भी आराम मिलता है। इसमें लहसुन डालकर गर्म करके लगाने से बच्चे का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

बच्चे की मालिश के लिए 5 बेस्ट आयुर्वेदिक तेल photo icon4/6

Almond-oil Best Ayurvedic Massage Oils For Babies

बादाम का तेल- विटामिन ई से भरपूर बादाम के तेल से बच्चे को आराम मिलता है और अच्छी नींद आती है। आप इस तेल का इस्तेमाल बच्चे के लिए बाथ ऑयल के रूप में भी कर सकते हैं। Also Read - रोज Omega-3 लेने वालों के लिए बड़ा झटका! Brain Health को नहीं मिलता फायदा, नई स्टडी में खुलासा

बच्चे की मालिश के लिए 5 बेस्ट आयुर्वेदिक तेल photo icon5/6

Chamomile-oil Best Ayurvedic Massage Oils For Babies

कैमोमाइल तेल- पेट दर्द से पीड़ित बच्चे को आराम देने के लिए इस तेल से मालिश करनी चाहिए। यह सेंसिटिव स्किन के लिए बेहतर होता है। रैशेज के इलाज के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

बच्चे की मालिश के लिए 5 बेस्ट आयुर्वेदिक तेल photo icon6/6

Castor-oil Best Ayurvedic Massage Oils For Babies

अरंडी का तेल- नहाने से पहले इस तेल से बच्चे की मालिश करने से उसकी स्किन सॉफ्ट होती है। ध्यान रहे कि मालिश करते समय तेल उसकी आंखों और होठों के पास ना लगे।  Also Read - 40 की उम्र के बाद पुरुषों को क्यों करानी चाहिए प्रोस्टेट की जांच?