hamburger icon
A
Read in English

सौंदर्या रजनीकांत से लेकर दिया मिर्ज़ा के बेटों के नाम हैं स्पेशल, अर्थ जानकर लोग कह देते हैं 'वाह'

फिल्मी दुनिया में कुछ स्टार्स के बेटों के नाम इतने स्पेशल हैं कि आप सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर इन्हें इतना सुंदर और अर्थपूर्ण नाम मिला कहां से। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही स्टार किड्स के नामों के बारे में और जानें उनका अर्थ भी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: September 13, 2022, 9:29 PM

सौंदर्या रजनीकांत से लेकर दिया मिर्ज़ा के बेटों के नाम हैं स्पेशल, अर्थ जानकर लोग कह देते हैं 'वाह' photo icon1/5

स्टार किड्स के यूनिक नाम

Bollywood celebrity names for baby boy: बच्चों के नाम रखते समय हर पेरेंट्स जहां ट्रेंड्स का ख्याल रखते हैं वहीं, उनकी यह भी चाहत होती है कि बच्चे को कोई ऐसा नाम दिया जाए जो यूनिक होने के साथ-साथ मीनिंगफुल हो। बच्चे का नाम अगर स्पेशल और अर्थपूर्ण हो तो मां-बाप को यह महसूस होता है कि उन्होंने अपने बच्चे को पुकारने के लिए एक ऐसा नाम चुना है जो लोगों को आकर्षित करेगा। वहीं, बच्चों के नाम के साथ उनकी पर्सनालिटी, उसका व्यवहार और उसके भविष्य से जुड़े कई अनुमान भी लगाए जाते हैं जैसे किसी बच्चे का नाम अगर शौर्य रखा जाए तो लोगों का यह विश्वास होता है कि वह बच्चा जीवन में बड़ी बहादुरी के साथ कुछ बड़े काम कर सकता है। खैर, अगर आप भी अपने बेटे के लिए किसी ऐसे नाम की तलाश में हैं जो यूनिक होने के साथ-साथ अर्थपूर्ण भी हो तो इसके लिए बॉलीवुड स्टार किड्स और फिल्मी जगत से जुड़ी कुछ मशहूर सेलिब्रिटीज के बच्चों के नाम पर गौर कर सकते हैं। फिल्मी दुनिया में कुछ स्टार्स के बेटों के नाम इतने स्पेशल हैं कि आप सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर इन्हें इतना सुंदर और अर्थपूर्ण नाम मिला कहां से। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही स्टार किड्स के नामों के बारे में और जानें उनका अर्थ भी। ( bollywood celebrity names for baby boy with deep meanings)

सौंदर्या रजनीकांत से लेकर दिया मिर्ज़ा के बेटों के नाम हैं स्पेशल, अर्थ जानकर लोग कह देते हैं 'वाह' photo icon2/5

सौंदर्या रजनीकांत का बेटा

बीते 2 दिनों से इंटरनेट पर सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या (Soundarya Rajinikanth) और उनके बेटे के बारे में खूब जानकारियां वायरल हो रही हैं। दरअसल, सौंदर्या ने इंटरनेट पर अपने फैंस के साथ अपने दूसरे बच्चे की आने की गुड न्यूज शेयर की है और साथ ही खुलासा किया है उसके नाम का। सौंदर्या और उनके पति ने अपने छोटे बेटे का नाम रखा है 'वीर' और लोगों ने नन्हें वीर के लिए ढेर सारा प्यार भेजने और उनके नाम की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वीर का अर्थ- साहसी, बहादुर, अग्रणी  Also Read - Typhoid Explainer: मानसून में क्यों बढ़ जाते हैं टाइफाइड बुखार के मामले? जानें क्या हैं इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

सौंदर्या रजनीकांत से लेकर दिया मिर्ज़ा के बेटों के नाम हैं स्पेशल, अर्थ जानकर लोग कह देते हैं 'वाह' photo icon3/5

दिया मिर्ज़ा और वैभव रेखी का बेटा

बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी के बाद दिया मिर्जा ने कुछ समय बाद अपनी प्रेगनेंसी और फिर बेटे के जन्म के बारे में जानकारी दी। दीया मिर्ज़ा में 14 मई 2021 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया और कपल ने अपने बेटे का नाम रखा अव्यान आज़ाद रेखी। (Dia Mirza and Vaibhav Rekhi's son name) अव्यान का अर्थ- सर्वश्रेष्ठ, बेस्ट, उत्तम

सौंदर्या रजनीकांत से लेकर दिया मिर्ज़ा के बेटों के नाम हैं स्पेशल, अर्थ जानकर लोग कह देते हैं 'वाह' photo icon4/5

मोहित मलिक और अदिती का बेटा

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर मोहित मलिक और उनकी पत्नी अदिती ने बीते वर्ष अपने बेटे का स्वागत किया। इन दोनों ने अपने बेटे का नाम एकबीर (Ekbir) रखा है। एकबीर के नाम को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और कई लोग अफने बच्चों का नाम एकबीर रख रहे हैं। एकबीर का अर्थ- बहादुर, शक्तिशाली और साहसी  Also Read - लोगों द्वारा अपनाई जाने वाली वे 5 हेल्थ टिप्स जिन्हें डॉक्टर पूरी तरह से गलत मानते हैं

सौंदर्या रजनीकांत से लेकर दिया मिर्ज़ा के बेटों के नाम हैं स्पेशल, अर्थ जानकर लोग कह देते हैं 'वाह' photo icon5/5

अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना के बेटे का नाम

सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के बेटे आरव का नाम हमेशा से चर्चा में रहा है। आरव अपने पिता की तरह ही फिटनेस और स्पोर्ट्स में काफी एक्टिव हैं और मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में अपनी अचीवमेंट्स के कारण अक्सर खबरों में रहते हैं। आरव (Aarav Bhatia) का नाम इंडस्ट्री और उसके बाहर भी काफी पॉप्युलर है और आपको अपने आसपास आरव नाम के बच्चे भी अक्सर मिल ही जाएंगे। दरअसल, आरव का अर्थ बहुत ही खूबसूरत है और यह नाम यूनिक होने के साथ-साथ पारम्परिक भी है इसीलिए, लोगों अपने बच्चों का नाम आरव रखना पसंद भी करते हैं। (Meaning of Aarav) आरव का अर्थ- शांतिपूर्ण, संगीत, नाद, ज्ञान