बच्चों को खुलकर जीना कैसे सिखाएं?
आज के समय में टीनेजर होना यानी किशोरावस्था और बहुत मुश्किल समय बन गया है, सरल शब्दों में कहें तो किशोरों को आज के समय में कठोर समय का सामना करना पड़ रहा है। कहीं से स्कूल के काम व नंबर्स के तनाव में हैं, तो दूसरी और सोशल मीडिया से उनके दिमाग पर विपरीत प्रभाव पड़ता जा रहा है। आज के समय में ज्यादातर किशोर यही समझने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके जीवन का लक्ष्य क्या है, उन्हें अपने जीवन में क्या करना है और इन्हीं चीजों के बारे में सोच-सोचकर वे बहुत ज्यादा चिंतित व तनावग्रस्त रहने लगते हैं। ऐसे में पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि उन्हें सही रास्ता दिखाए, उनके मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उन्हें अच्छा महसूस कराएं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में साइकोलोजिस्ट डॉक्टर मालिनी सबा की बताई पेरेंट्स को कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप अपने बच्चे को इस डिमांडिंग दुनिया में भी खुलकर जीना सिखा सकते हैं।