hamburger icon
A
Read in English

बच्चा नहीं खाता खाना तो मां-बाप न करें ये 4 ग़लतियां

विज्ञापन देखकर बच्चों को जबरन हेल्दी पैक्ड फूड ना खिलाएं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: July 11, 2018, 2:36 PM

बच्चा नहीं खाता खाना तो मां-बाप न करें ये 4 ग़लतियां photo icon1/5

Fussy-eater 1

क्या आपका बच्चा भी सही तरीके से खाना नहीं खाता? हो सकता है इसमें आपकी भी कोई ग़लती हो। जी हां, मुंबई स्थित दि पीडियाट्रिक नेटवर्क की फाउंडर डॉ. आतिश लड्ड्द बता रहे हैं उन ग़लतियों के बारे में जो अक्सर माता-पिता कर बैठते हैं और नतीजतन बच्चों की खाने-पीने से जुड़ी आदतें बिगड़ जाती हैं।

बच्चा नहीं खाता खाना तो मां-बाप न करें ये 4 ग़लतियां photo icon2/5

Kids Eating Habbits

ज़्यादा खाना खिलाना: अगर आप बच्चे को जबरन बहुत ज़्यादा खाना खिलाते हैं तो इसका असर उसकी भूख पर पड़ेगा। कई लोगों को लगता है कि बच्चे को जबरन खाना खिलाने में कोई बुराई नहीं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। खाना चाहे जितना भी पौष्टिक हो लेकिन अगर उसे अधिक मात्रा में खाने पर वह शरीर के लिए नुकसानदायक ही है। भारी चीज़ें या ज़्यादा खाने की वजह से बच्चा अगली बार ठीक तरीके से खाना नहीं खा पाता। Also Read - कैंसर से हर साल जाती है 26 हजार से ज्यादा लोगों की जान, 2050 तक दोगुने हो सकते हैं नए मामले: WHO

बच्चा नहीं खाता खाना तो मां-बाप न करें ये 4 ग़लतियां photo icon3/5

Small Kid Eating Fruit

खाने से पहले फल: कभी भी बच्चों को खाना खाने से तुरंत पहले फल ना दें क्योंकि इससे भी उनकी भूख मिट सकती है।

बच्चा नहीं खाता खाना तो मां-बाप न करें ये 4 ग़लतियां photo icon4/5

Kids Not Eating Properly

संतुलित डायट: बड़ों की तरह बच्चे के लिए एक अच्छा डायट चार्ट तैयार करें। दिन में 3 बार पूरा भोजन और दो बार हल्की-फुल्की चीज़ें खिलाए। इससे बच्चे का पाचन तंत्र भी सही रहता है और अगले भोजन तक उसे भूख भी लग जाती है।  Also Read - हाई बीपी को Silent Killer क्यों कहा जाता है? जानें इसके शुरुआती लक्षण

बच्चा नहीं खाता खाना तो मां-बाप न करें ये 4 ग़लतियां photo icon5/5

Eat Dinner On Time

सही समय पर खाना ना खाना : आपको बता दें कि अगर आप बच्चे को सही टाइम पर नाश्ता, लंच और डिनर करा दें तो इससे उसका पाचन तंत्र दुरुस्त होने लगता है और उसे सही समय पर अपने आप भूख लगने लगती है। सही समय पर नाश्ता और डिनर ना करने की वजह से कई बार बच्चों को सही टाइम पर भूख ही नहीं लगती है। इसी तरह दो भोजन के बीच में हाई-कैलोरी चीज़ें ना खिलाएं।