गलत संगत में रहकर बच्चा पीने लगा है सिगरेट? इन टिप्स की मदद से छुड़ाएं बच्चे से स्मोकिंग की लत

क्या आपका टीनएज बच्चा भी तम्बाकू और सिगरेट जैसी नशे की लत पकड़ रहा है। नशे की इस लत से छुटकारा पाने के लिए आप बच्चे की मदद इन तरीकों से कम सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 1, 2025, 1:34 PM

गलत संगत में रहकर बच्चा पीने लगा है सिगरेट? इन टिप्स की मदद से छुड़ाएं बच्चे से स्मोकिंग की लत photo icon1/6

बच्चों से स्मोकिंग और तम्बाकू की आदत छुड़ाने के उपाय

Tips to help children quit smoking-अक्सर ऐसा होता है कि बड़ों की देखादेखी बच्चे भी सिगरेट और तम्बाकू जैसी आदतें अपना लेते हैं। वहीं, कई बार बच्चे अपने दोस्तों के बीच रहकर भी इस तरह के काम सीख जाते हैं। तम्बाकू और सिगरेट जैसी चीजों का सेवन हर किसी के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं, टीनएजर्स के लिए यह बहुत गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है। बच्चों में सिगरेट की लत लगने के बाद उससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में घर के बड़ों और फैमिली को बच्चों की इस आदत को छोड़ने में मदद करनी चाहिए। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही टिप्स जो बच्चों में सिगरेट और तम्बाकू के सेवन जैसी आदतों से बचने में काम आ सकती हैं।

गलत संगत में रहकर बच्चा पीने लगा है सिगरेट? इन टिप्स की मदद से छुड़ाएं बच्चे से स्मोकिंग की लत photo icon2/6

देर ना करें

स्मोकिंग जहां हेल्थ के लिए खराब है वहीं यह बच्चे का भविष्य भी खराब कर सकता है। अगर आपको बच्चे में इस तरह की कोई आदत दिखती है तो तुरंत उसकी मदद करें और नशे की लत से बाहर लाने की कोशिश करें। Also Read - स्मोकिंग करने वालों में इस आदत के कारण बढ़ रहा ब्लड क्लोटिंग से जुड़ी बीमारियों का खतरा

गलत संगत में रहकर बच्चा पीने लगा है सिगरेट? इन टिप्स की मदद से छुड़ाएं बच्चे से स्मोकिंग की लत photo icon3/6

स्मोकिंग के नुकसान समझाएं

इस बुरी आदत से छुटकारा दिलाने के लिए बच्चे को समझाने की कोशिश करें कि किस तरह तम्बाकू और सिगरेट उसकी हेल्थ को खराब कर सकते हैं।

गलत संगत में रहकर बच्चा पीने लगा है सिगरेट? इन टिप्स की मदद से छुड़ाएं बच्चे से स्मोकिंग की लत photo icon4/6

धीरज रखें

बच्चे को नशे की लत छोड़ने में समय लग सकता है। इसीलिए, बच्चे के साथ धीरज और संयम से पेश आएं।  Also Read - क्यों दिल्ली वालों के लिए "मौत का दूसरा नाम" बना हुआ है सिगरेट का धुआं, सिर्फ फेफड़े नहीं कई अंग हो रहे डैमेज

गलत संगत में रहकर बच्चा पीने लगा है सिगरेट? इन टिप्स की मदद से छुड़ाएं बच्चे से स्मोकिंग की लत photo icon5/6

बच्चे के साथ बिताएं अधिक समय

आप अपने बच्चे से दोस्ती करें, उसके साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। बच्चे की दुनिया में शामिल होकर आप उसे नशे की लत से बचने के लिए मोटिवेट कर सकते हैं।

गलत संगत में रहकर बच्चा पीने लगा है सिगरेट? इन टिप्स की मदद से छुड़ाएं बच्चे से स्मोकिंग की लत photo icon6/6

बच्चों के दोस्तों पर नजर रखें

इस बात का ख्याल रखें कि आपका बच्चा किन लोगों के साथ रहता है और उनसे क्या सीख रहा है। उसे ऐसे दोस्तों से दूर रखें जो कि नशा या एडिक्शन जैसी गलत आदतों में शामिल हों। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - सिगरेट पीने वालों में साइनस कैंसर का खतरा कब बढ़ता है? एक छोटी सी गलती बन सकती है Sinus Cancer का कारण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source