Bed Wetting Habit In Kid
एक से चार साल के बच्चे का बिस्तर गीला करना बहुत ही आम बात है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें किसी बात की उतनी समझ नहीं होती। लेकिन जब 5 से 10 वर्ष के बच्चे भी बिस्तर पर ही रात में टॉयलेट कर देते हैं, तो इस आदत को छुड़ाना जरूरी हो जाता है। कई बार ऐसा सोने से पहले अधिक पानी पीने से भी हो जाता है। कई बच्चों में काफी ट्रीटमेंट कराने के बाद भी यह आदत नहीं छूटती है। परेशान होने की जरूरत नहीं। उनकी इस आदत को आप कुछ घरेलू उपाय आजमा कर भी कम कर सकती हैं। यदि इन उपायों को आजमाने के बाद भी बिस्तर गीला करने की आदत नहीं जाती, तो किसी अच्छे पिडायाट्रिक्स से संपर्क करें।
