बेटियों के माता लक्ष्मी से जुड़े बेहतरीन नाम - Goddess Lakshmi Names For Baby Girl In Hindi
जब घर में किसी बच्चे का आगमन होता है तो अचानक पूरे घर में खुशियां भर जाती हैं। खासकर बेटी के जन्म पर घर में रौनक आ जाती है। परिवार और पड़ोस के लोग भी 'लक्ष्मी का आगमन हुआ है' कहकर बधाइयां देते हैं। बच्चों के जन्म पर घर के सदस्य अलग-अलग नाम का सुझाव देने लगते हैं लेकिन बच्चों के नाम जब भी रखें तो उसका कोई ना कोई मतलब जरूर होना चाहिए। सनातन परंपरा के अनुसार, नाम का बच्चों के जीवन पर गहरा पड़ता है। बच्चों के कुछ भी उल्टे-सीधे नाम नहीं रखने चाहिए। अगर आपके भी घर में बेटी का आगमन हुआ है तो यहां हम आपको माता लक्ष्मी से जुड़े 7 बेहतरीन नामों के बारे में बता रहे हैं जो भगवान विष्णु को भी काफी पसंद है इन नामों का जिक्र हिंदू धर्म ग्रंथों में भी किया गया है।
