इन 5 बीमारियों का रामबाण इलाज है पपीते के पत्ते का जूस-Papaya Leaf Juice Benefits In Hindi
पपीते के पत्ते का जूस पीने के फायदे(papaya leaf juice benefits) कई हैं। लेकिन बारिश के मौसम में ये शरीर के लिए एक औषधी की तरह काम करता है। दरअसल,पपीते के पत्ते के जूस में पपैन और काइमोपैपेन जैसे एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन में सहायता करते हैं, सूजन और अन्य पाचन विकारों को रोकती है। इसके अलावा पपीते के पत्तों में विटामिन ए, सी, ई, के, बी और कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम और आयरन जैसे खनिज तत्व भी होते हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और संक्रामक बीमारियों से बचाते हैं। पर बारिश में इसे पीना बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों (rainy season diseases) से बचाता है। कैसे जानते हैं।