शरीर में पानी की कमी के लक्षण
क्या आपका पेशाब पीला निकलता है? आपकी त्वचा और होंठ ड्राई रहते हैं? अगर हां, तो इसका मतलब है कि आप पर्याप्त पानी नहीं पी रहे हैं। आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। अगर आप इससे कम पानी पीते हैं, तो बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं और बेचैनी-घबराहट हो सकती है। ज्यादातर लोग इन संकेतों को समझ नहीं पाते हैं कि क्यों दिखाई दे रहे हैं, जबकि ये पानी की कमी के स्पष्ट लक्षण होते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे लक्षण हैं, जो पानी की कमी होने पर दिखाई देते हैं। आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं शरीर में पानी के कमी के लक्षण(Pani ki Kami ke Lakshan)-
