थायराइड बढ़ने पर शरीर के इन 5 अंगों में होता है दर्द, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर

Thyroid Pain Area: शरीर में थायराइड हार्मोन का स्तर बढ़ने के कारण कई अंगों में दर्द होने लगता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : May 25, 2025, 5:51 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Pawan Kumar Goyal

थायराइड बढ़ने पर शरीर के इन 5 अंगों में होता है दर्द, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर photo icon1/6

थायराइड में कहां-कहां दर्द होता है?

Where Does Thyroid Pain Occur: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण थायराइड की समस्या लोगों में आम हो चुकी है। दरअसल, थायराइड तितली के आकार के ग्रंथि होती है, जो गर्दन के अंदर मौजूद होती है। यह ग्रंथि थायरोक्सिन हार्मोन का उत्पादन करती है, जो शरीर के मेटाबॉलिक रेट और एनर्जी लेवल को कंट्रोल करता है। जब थायराइड ग्रंथि अपना काम ठीक से करना बंद कर देती है, तो शरीर में थायराइड हार्मोन का उत्पादन कम या ज्यादा होने लगता है। थायराइड हार्मोन में असंतुलन के कारण थायराइड की समस्या होती है। थायराइड मुख्य रूप से दो तरह के होते हैं, हाइपोथायराइड और हाइपरथायराइड। इन दोनों ही स्थितियों में मरीजों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। थायराइड की बीमारी के शुरुआती लक्षणों को सही समय पर पहचान कर इलाज लेने से इस समस्या से बचा सकता है। जब थायराइड हार्मोन असंतुलित होता है, तो शरीर के कई हिस्सों में दर्द होने लगता है। आइए, विश्व थायराइड दिवस (World Thyroid Day 2025) के मौके पर दिल्ली के शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के सीनियर डायरेक्टर (इंटरनल मेडिसिन), डॉ पवन कुमार गोयल से जानते हैं थायराइड में कहां-कहां दर्द होता है?

थायराइड बढ़ने पर शरीर के इन 5 अंगों में होता है दर्द, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर photo icon2/6

गर्दन में दर्द

थायराइड हार्मोन असंतुलित होने पर सबसे पहले गर्दन में दर्द महसूस होता है। दरअसल, थायराइड ग्रंथि गर्दन के सामने ही स्थित होती है। ऐसे में, इसमें किसी भी तरह की दिक्कत गर्दन के एरिया को सबसे अधिक प्रभावित करती है। इसकी वजह से न सिर्फ गर्दन में दर्द होता है, बल्कि गले में सूजन भी हो सकती है। Also Read - थायराइड बढ़ने पर शरीर के इन 5 अलग-अलग हिस्सों में होने लगता है दर्द, इस हिस्से में होता है सबसे ज्यादा दर्द

थायराइड बढ़ने पर शरीर के इन 5 अंगों में होता है दर्द, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर photo icon3/6

पैरों में दर्द

थायराइड की परेशानी बढ़ने पर पैरों और तलवों में भी दर्द महसूस हो सकता है। ध्यान न देने पर यह दर्द धीरे-धीरे असहनीय होने लगता है। इसके कारण लंबे समय तक चलने या खड़े होने में तेज दर्द या तलवों में जलन महसूस हो सकता है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

थायराइड बढ़ने पर शरीर के इन 5 अंगों में होता है दर्द, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर photo icon4/6

कान और जबड़े में दर्द

सबएक्यूट थायरॉयडिटिस की स्थिति में इसका दर्द गर्दन के साथ-साथ जबड़ों और कानों तक पहुंच सकता है। इस स्थिति में दर्द काफी असहनीय हो जाता है। यदि आपको लंबे समय से इस तरह की परेशानी हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थित में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। Also Read - थायराइड बढ़ने पर शरीर के इन 5 हिस्सों में होता है सबसे ज्यादा दर्द, समय पर पहचानकर कराएं अपना इलाज

थायराइड बढ़ने पर शरीर के इन 5 अंगों में होता है दर्द, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर photo icon5/6

जोड़ों में दर्द

थायराइड बढ़ने पर मरीजों को जोड़ों में भी दर्द होने लगता है। हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति में शरीर में सूजन आ सकती है, जिससे मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है।

थायराइड बढ़ने पर शरीर के इन 5 अंगों में होता है दर्द, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर photo icon6/6

सिरदर्द और आंखों में दर्द

ग्रेव्स डिजीज के कारण होने वाले हाइपरथायरायडिज्म में आंखों में सूजन, दबाव और दर्द महसूस हो सकता है। ऐसी स्थिति को लंबे समय तक नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ताकि आपका समय पर इलाज हो सके। Also Read - प्रेग्नेंसी में नाइट शिफ्ट जॉब करना कितना है सुरक्षित? बता रहे हैं डॉक्टर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source