Shoulders
Pedicure tips for men at home: पेडिक्योर (Pedicure) एक बहुत ही आम ब्यूटी ट्रीटमेंट है जिसे लड़के बहुत पसंद करते हैं। इसके पीछे पेडिक्योर के वो प्रभाव हैं जो, हमारी सेहत (Pedicure health benefits) पर पड़ते हैं। दरअसल, पेडिक्योर में पैरों की अच्छे से मसाज हो जाती है। जिससे, पैरों से जुड़ी और शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचने वाली नसें उत्तेजित हो जाती है। जिससे, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। क्या आप जानते हैं कि थके हुए पैरों की थकान हमारे चेहरे पर दिखायी पड़ती है? जी हां, इसीलिए जब पेडिक्योर में पैरों की मसाज होती है तो पूरे शरीर का स्ट्रेस कम होता है और चेहरे पर हेल्दी ग्लो दिखायी पड़ता है। लेकिन, लॉकडाउन के कारण अगर आप पेडिक्योर नहीं करा पा रहे हैं। तो, घर पर ही आप अपने पैरों का ख्याल रख सकते हैं। कई लड़कियां ऐसा करती हैं, तो भला लड़के क्यों पीछे रहें। जानें,घर पर आसानी से कैसे किया जा सकता है पेडिक्योर (Pedicure tips for men at home)