जानें इस नए वेरिएंट के बारे में सब कुछ
भारत में ओमिक्रोन का कहर अभी थमा तक नहीं है कि इसके सब-वेरिएंट के देश भर में 500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) के मुताबिक, भारत ने 21 जनवरी तक इंफ्लूएंजा वायरस और कोविड के जीनोमिक डेटा मुहैया कराने के लिए वैश्विक संस्था GISAID के पास करीब BA.2 के 530 सैंपल भेजे हैं। BA.2 को 'ओमिक्रोन लिटल ब्रदर' कहा जा रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि ये ओमिक्रोन के म्यूटेशन से पनपा है, जिसे B.1.1.529 जाना जाता है। बता दें कि ओमिक्रोन भी डेल्टा वेरिएंट के म्यूटेशन से बना है।