ऑफिस मीटिंग में क्यों आती है नींद?
ऑफिस में खासकर सोमवार वाले दिन अक्सर मीटिंग या किसी गंभीर बातचीत के दौरान नींद आने की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। क्योंकि नींद आने से आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते और ये चीज कहीं न कहीं सामने वाले को महसूस हो ही जाती है। ऐसे में आपकी बॉडी का एनर्जी लेवल डाउन हो जाता है और आप उबकाई दूर करने के लिए बार बार चाय या कॉफी ऑर्डर करते हैं। दोनों में ही कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचाती है। आज हम आपको नींद दूर करने के 5 आसान तरीके बता रहे हैं।