रात में नींद न आने के कारण
Causes of Sleeplessness at Night: रात को नींद न आना (अनिद्रा) एक बेहद सामान्य समस्या है। आजकल ज्यादातर लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। युवा, स्टूडेंट्स हों या वर्किंग, आजकल सभी लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं। रात को सही से नींद न आने की वजह से अगले दिन थकान बनी रहती है। इसकी वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी होनी शुरू हो जाती हैं। नींद पूरी न होने की वजह से आपको थकान लग सकती है। इससे हार्मोनल असंतुलन हो सकता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए आपको रात को तुलसी हेल्थकेयर, गुरुग्राम के मेनोचिकित्सक डॉ. गौरव गुप्ता बताते हैं कि हर व्यक्ति को कम से कम 7-8 घंटे की गहरी नींद लेनी चाहिए। अगर आपको रात में नींद नहीं आ रही है, तो इसके पीछे ये 5 कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए, जानते हैं रात में नींद न आने के कारण (Raat me Nind na aane ke Karan)-