माइग्रेन से मिलता-जुलता होता है ​ब्रेन ट्यूमर का सिर दर्द, सिर के इस हिस्से से होती है दर्द की शुरुआत

अधिकतर सिरदर्द तनाव या लाइफ़स्टाइल की वजह से होते हैं। फिर भी अगर कुछ चेतावनी देने वाले संकेत नजर आएं तो समय पर इलाज करवाना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated: June 11, 2025, 11:03 AM

माइग्रेन से मिलता-जुलता होता है ​ब्रेन ट्यूमर का सिर दर्द, सिर के इस हिस्से से होती है दर्द की शुरुआत photo icon1/9

अनदेखा न करें सिरदर्द

सिरदर्द सबसे ज्यादा होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। अक्सर लोग पेन किलर लेकर या आराम करके सिरदर्द की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। ज्यादातर मामलों में सिर दर्द तनाव, नींद की कमी, पानी की कमी, ज्यादा स्क्रीन देखने या खाना न खाने से होते हैं। ज्यादातर सिरदर्द मामूली होते हैं और आसान इलाज से ठीक हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं। इसलिए फर्क पहचानना जरूरी है। बहुत से लोग सोचते हैं कि बार-बार होने वाला सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है। अधिकतर सिरदर्द तनाव या लाइफ़स्टाइल की वजह से होते हैं। फिर भी अगर कुछ चेतावनी देने वाले संकेत नजर आएं तो समय पर इलाज करवाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। पारस हेल्थ अस्पताल में न्यूरो सर्जरी डायरेक्टर डॉक्टर गोपाल शुक्ला Dr. Gopal Shukla, Director Neuro Surgery, Paras Health आज हम ब्रेन ट्यूमर के सिर दर्द से जुड़ी जरूरी जानकारी बता रहे हैं।

माइग्रेन से मिलता-जुलता होता है ​ब्रेन ट्यूमर का सिर दर्द, सिर के इस हिस्से से होती है दर्द की शुरुआत photo icon2/9

जाने क्यों होता है सिरदर्द

दिमाग में दर्द महसूस करने वाले रिसेप्टर नहीं होते, इसलिए उसे सीधे दर्द नहीं होता। सिरदर्द तब होता है जब दिमाग के आसपास की नसें, मांसपेशियां या रक्त नलिकाएं खिंचती हैं या उनमें सूजन आ जाती हैं और वे दिमाग को दर्द के संकेत भेजती हैं। सिरदर्द का सही कारण पहचानना बहुत जरूरी है। चाहे फिर यह कारण लाइफस्टाइल से जुड़ा हो या साइनस, माइग्रेन जैसी कोई बीमारी हो। कारण पता चलने पर तभी उसका सही इलाज और रोकथाम संभव है। Also Read - ब्रेन ट्यूमर क्या होता है? जानें इस बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज के विकल्प

माइग्रेन से मिलता-जुलता होता है ​ब्रेन ट्यूमर का सिर दर्द, सिर के इस हिस्से से होती है दर्द की शुरुआत photo icon3/9

किन कारणों से होता है सिर दर्द

सिरदर्द के आम कारणों में गलत तरीके से बैठना (खासकर स्क्रीन देखने के समय), नींद की कमी, शरीर में पानी की कमी, खाना न खाना और पीरियड्स, प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज़ के दौरान हार्मोन में बदलाव पर भी सिरदर्द होता है। आंखों में ज़ोर पड़ना या साइनस संक्रमण भी सिर के किसी खास हिस्से में दबाव जैसा दर्द कर सकते हैं।

माइग्रेन से मिलता-जुलता होता है ​ब्रेन ट्यूमर का सिर दर्द, सिर के इस हिस्से से होती है दर्द की शुरुआत photo icon4/9

माइग्रेन में होता है तेज सिर दर्द

कुछ लोगों को माइग्रेन होता है, जो एक तरह का तेज सिरदर्द होता है और आमतौर पर सिर के एक तरफ महसूस होता है। इसके साथ मतली, रोशनी और आवाज से संवेदनशीलता या उल्टी भी हो सकती है। माइग्रेन के कारणों में तनाव, कुछ खास खान-पान, नींद का बिगड़ना और जेनेटिक कारण शामिल हो सकते हैं। Also Read - क्या वृद्धावस्था में अकेले रहना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ाता है? किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?

माइग्रेन से मिलता-जुलता होता है ​ब्रेन ट्यूमर का सिर दर्द, सिर के इस हिस्से से होती है दर्द की शुरुआत photo icon5/9

ब्रेन में ब्लीडिंग होने पर होता है तेज सिर दर्द

ज्यादातर सिरदर्द कुछ रूटीन कारणों से होते हैं, लेकिन कुछ लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर सिरदर्द अचानक बहुत तेज हो जाए और पहले कभी ऐसा दर्द न हुआ हो, ऐसा महसूस हो तो यह ब्रेन में ब्लीडिंग या किसी संक्रमण जैसे गंभीर कारण का संकेत हो सकता है।

माइग्रेन से मिलता-जुलता होता है ​ब्रेन ट्यूमर का सिर दर्द, सिर के इस हिस्से से होती है दर्द की शुरुआत photo icon6/9

ऐसे सिर दर्द को लेकर सतर्क हो जाएं

अन्य चेतावनी वाले संकेतों में भ्रम होना, बोलने में परेशानी, नजर का बदलना, या शरीर के एक तरफ कमजोरी या सुन्नपन महसूस होना शामिल हैं। ऐसे सिरदर्द जो हफ्तों या महीनों में धीरे-धीरे बढ़ते जाएं, नींद में बाधा डालें, या सुबह के समय ज्यादा तेज हों, उन्हें भी गंभीरता से लेकर जांच करवानी चाहिए। Also Read - 11 साल का फासला, लेकिन बीमारी वही: दिल्ली के एक ही परिवार में दोनों भाई को हुई हार्ट की दुलर्भ बीमारी

माइग्रेन से मिलता-जुलता होता है ​ब्रेन ट्यूमर का सिर दर्द, सिर के इस हिस्से से होती है दर्द की शुरुआत photo icon7/9

समय के साथ बढ़ सकता है ब्रेन ट्यूमर में सिर दर्द

वैसे तो ब्रेन ट्यूमर होने पर बहुत कम मामलों में सिरदर्द होता है, लेकिन अगर होता है तो यह दर्द लगातार बना रहता है और समय के साथ बढ़ सकता है। ऐसे सिरदर्द के साथ अक्सर सुबह-सुबह मतली, उल्टी, धुंधली नजर, दौरे पड़ना या स्वभाव में बदलाव जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। ये लक्षण काफी हद तक माइग्रेन के दर्द से मिलते झुलते हैं लेकिन आपको कन्फ्यूज नहीं होना है। ऐसे संकेत समय पर पहचानकर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने से इलाज का असर बेहतर हो सकता है।

माइग्रेन से मिलता-जुलता होता है ​ब्रेन ट्यूमर का सिर दर्द, सिर के इस हिस्से से होती है दर्द की शुरुआत photo icon8/9

घबराएं नहीं बल्कि डॉक्टर को दिखाएं

सबसे जरूरी बात होती है कि ऐसे सिरदर्द के लक्षण दिखने पर घबराना नहीं चाहिए, बल्कि डॉक्टर की मदद से सही इलाज शुरू करना चाहिए। डॉक्टर और स्वास्थ्य टीम जो पूरी तरह से आपकी सेहत का ध्यान रखते हैं, वे पता लगा सकते हैं कि सिरदर्द सामान्य है या किसी गंभीर समस्या का संकेत है। न्यूरोलॉजिस्ट, जनरल डॉक्टर और टेस्ट करने वाले एक्सपर्ट मिलकर सिरदर्द के आम और खास कारणों की सही पहचान करते हैं और सही इलाज करते हैं। Also Read - क्या खुद से बात करना नॉर्मल है या फिर मेंटल इलनेस हो गई है? एक्सपर्ट से जानें इन दोनों के बीच अंतर

माइग्रेन से मिलता-जुलता होता है ​ब्रेन ट्यूमर का सिर दर्द, सिर के इस हिस्से से होती है दर्द की शुरुआत photo icon9/9

निष्कर्ष

आज के डॉक्टरों के पास सिरदर्द की सही पहचान और इलाज के लिए आधुनिक उपकरण और जानकारी होती है, चाहे वह साधारण तनाव वाला सिरदर्द हो या कोई गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या वे इसका पता बहुत आसानी से लगा सकते हैं। ऐसे अस्पताल जो जल्दी इलाज से ज़्यादा लंबी सेहत का ख्याल रखते हैं, वे सही देखभाल दयालुता और सटीकता के साथ देते हैं। ज़्यादातर सिरदर्द खतरनाक नहीं होते, लेकिन अगर कुछ गलत लगे तो उसे नजरअंदाज न करें। शरीर की बात सुनना और समय पर इलाज कराना सेहतमंद और सुरक्षित रहने का सबसे अच्छा तरीका होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source