कोलेस्ट्रॉल नार्मल कितना होना चाहिए?- Cholesterol Kitna Hona Chahiye
नारायणा हेल्थ में कार्डियोलॉजी-एडिशनल डायरेक्टर डॉ. अंशु काबरा बताते हैं, "पुरुषों में एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल 40 mg/dl और महिलाओं में 50 mg/dl होना चाहिए। वहीं, ट्राइग्लिसराइड्स का नॉर्मल स्तर 150 mg/dl से कम होना चाहिए।" आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल एक मोमी और वसा जैसा पदार्थ है, जो शरीर की सभी कोशिकाओं के लिए बहुत जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल लिवर द्वारा बनता है और कुछ खाद्य पदार्थों में भी पाया जाता है। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो धमनियों में प्लाक जमा हो सकता है और इससे नसें संकरी और सख्त हो जाती हैं। इस स्थिति में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, अगर गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, तो यह स्थिति भी खतरनाक हो सकती है।