Sign In
  • हिंदी

रात में सोने से पहले पानी में मिलाकर पिएं ये 5 मसाले, ब्लोटिंग से लेकर स्किन की परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Night Time Drinks : रात में सोने से पहले पानी के साथ आप कई तरह के मसालों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी मसालों की लिस्ट-

Written by Kishori Mishra | Published : May 31, 2023 8:47 AM IST

रात में पानी के साथ करें इन मसालों का सेवन

Night Time Drinks : हर व्यक्ति चाहता है कि उसके बार कोई ऐसा नुस्खा हो, जिससे वह अपनी सेहत को लंबे समय तक चुस्त और दुरुस्त रख सके। साथ ही इस नुस्खे से स्किन की परेशानियां भी कम हो सकते हैं। अगर आपकी भी ऐसी ख्वाहिश है, तो परेशान न हों। आयुर्वेद में कई ऐसे मसाले होते हैं, जिससे आप अपनी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। यह मसाले लगभग हर किसी व्यक्ति के घर में आसानी से मिल सकता है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे मसाले बताएंगे, जिसे आप रोजाना सोने से पहले पानी के साथ लें। इन मसालों का पानी के साथ सेवन करने से ब्लोटिंग की परेशानी कम होगी। साथ ही यह मोटापा, हार्ट डिजीज, स्किन की परेशानियों इत्यादि को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं ऐसे प्रभावी मसाले के बारे में-

दालचीनी का पानी

रात में सोने से पहले आप दालचीनी का पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर कर सकता है। साथ ही इससे आपके शरीर को एंटी ऑक्सिडेंट और पॉलीफेनोल्स प्राप्त होते हैं, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल कर सकते हैं। यह पानी ब्लोटिंग से लेकर स्किन की परेशानियों को कम करने में प्रभावी हो सकता है।  Also Read - Red Meat Side Effects: ज़्यादा Red Meat खाने से हो सकता है बड़ा नुकसान! रिसर्च में हुआ चौकाने वाला खुलासा

हींग का पानी

पाचन संबंधी विकार के लिए हींग का पानी काफी हेल्दी हो सकता है। इसके अलावा यह स्किन के लिए भी अच्छा होता है। रात में सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा सा हींग मिक्स कर लें। इस पानी को सुबह-शाम पिएं। इससे पाचन संबंधी विकार दूर हो सकते हैं।

मेथी का पानी

रात में सोने से पहले आप मेथी के पानी का सेवन कर सकते हैं। मेथी के पानी का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है। रोजाना सोने से पहले 1 गिलास मेथी का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल से लेकर मोटापा कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।  Also Read - खाते समय अगर आप भी करते हैं फोन का इस्तेमाल तो हो सकते हैं इन 3 बीमारियों के शिकार

पिएं जीरे का पानी

जीरे का पानी पीने से भी कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद मिल सकती है। जीरे में प्राकृतिक रूप से खाने को पचाने का गुण होता है। अगर आप इसे रोजाना पानी में डालकर पीते हैं, तो इससे आपकी स्किन की परेशानियां भी कम हो सकती हैं। यह ब्रेन के फंक्शन में भी सुधार लाता है।

सौंफ का पानी

सौंफ को पानी में उबालकर पीने से भी आपके स्वास्थ्य को लाभ हो सकता है। इसके लिए सौंफ को पानी में डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में इस पानी को अच्छे से छानकर इसका सेवन करें। इससे पेट को ठंडक मिलेगी। साथ ही आपको अच्छी नींद भी आएगी।  Also Read - खूनी बवासीर की परेशानी को दूर कर सकता है फ्री में मिलने वाला ये एक चीज, इस तरह करें इस्तेमाल