हेपेटाइटिस के इन लक्षणों की कभी न करें अनदेखी, कई सालों तक बिना संकेत के रह सकती है बीमारी

हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें लिवर में सूजन हो जाती है और इसकी वजह से कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। इसलिए हेपेटाइटिस के लक्षणों की बिल्कुल भी अनदेखी नहीं करनी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: July 28, 2026, 6:53 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Amit Miglani

हेपेटाइटिस के इन लक्षणों की कभी न करें अनदेखी, कई सालों तक बिना संकेत के रह सकती है बीमारी photo icon1/6

हेपेटाइटिस के लक्षण क्या होते हैं?

हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। यह वायरस के संपर्क में आने , अत्यधिक शराब पीने, ऑटोइम्यून समस्याओं या कुछ दवाइयों की वजह से हेपेटाइटिस हो सकता है। दुनियाभर में हेपेटाइटिस से लाखों लोग प्रभावित हैं। इतना ही नहीं, हेपेटाइटिस की वजह से हर साल कई लोग अपनी जान भी गंवाते हैं। हेपेटाइटिस के कई मामलों में शुरुआत में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते हैं। खासकर हेपेटाइटिस B और C लंबे समय तक बिना लक्षण के रह सकते हैं और कई लोगों में बीमारी का पता जांच के दौरान चलता है। इसलिए अगर आपको हेपेटाइटिस से जुड़े कुछ शुरुआती लक्षण महसूस हो, तो इसकी समय पर पहचान करें। आइए, विश्व हेपेटाइटिस दिवस (हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है) के मौके पर एशियन हॉस्पिटल के डायरेक्टर एंड एचओडी-गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. अमित मिगलानी (Dr Amit Miglani, Director & HOD, Gastroenterology, Asian Hospital) से जानते हैं कि हेपेटाइटिस के लक्षण क्या हैं?

हेपेटाइटिस के इन लक्षणों की कभी न करें अनदेखी, कई सालों तक बिना संकेत के रह सकती है बीमारी photo icon2/6

1. थकान और कमजोरी बनी रहना

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, अगर पर्याप्त आराम करने के बाद भी आपको अक्सर ही थकान और कमजोरी बनी रहती है, तो इस संकेत की अनदेखी न करें। यह हेपेटाइटिस का शुरुआती संकेत हो सकता है। हेपेटाइटिस में थकान और कमजोरी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, कई अन्य कारणों की वजह से भी थकान और कमजोरी हो सकती है। थकान के बहुत से दूसरे कारण भी हो सकते हैं। Also Read - जानें क्या होता है साइलेंट हेपेटाइटिस, जो बिना किसी लक्षण के भी लिवर को पहुंचा सकता है नुकसान

हेपेटाइटिस के इन लक्षणों की कभी न करें अनदेखी, कई सालों तक बिना संकेत के रह सकती है बीमारी photo icon3/6

2. भूख कम लगना

अगर आपकी भूख पहले से कम हो गई है, तो यह लिवर की हेल्थ से जुड़ा हो सकता है। “हेपेटाइटिस में भूख कम लगना एक सामान्य लक्षण हो सकता है। इसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति का बिना वजह वजन भी घट सकता है। अगर पिछले कुछ समय से भूख में कम हुई है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

हेपेटाइटिस के इन लक्षणों की कभी न करें अनदेखी, कई सालों तक बिना संकेत के रह सकती है बीमारी photo icon4/6

3. पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द

आपको बता दें कि लिवर पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में स्थित होता है। जब लिवर में सूजन होती है, तो इसकी वजह से पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है। अगर आपको बार-बार पेट में दर्द हो तो इस लक्षण की अनदेखी बिल्कुल न करें। हेपेटाइटिस होने पर मतली और उल्टी होना जैसी समस्याएं भी नजर आ सकती हैं। Also Read - हेपेटाइटिस B और हेपेटाइटिस C में क्या अंतर है? जानिए बचाव के उपाय

हेपेटाइटिस के इन लक्षणों की कभी न करें अनदेखी, कई सालों तक बिना संकेत के रह सकती है बीमारी photo icon5/6

4. आंखों और त्वचा का पीला पड़ना

हेपेटाइटिस की वजह से आंखों और त्वचा पर पीलापन नजर आ सकता है। हेपेटाइटिस की वजह से आंखों के सफेद हिस्से पर त्वचा पीली पड़ सकती है। शरीर में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है, इससे पीलिया रोग हो सकता है और त्वचा पर पीलापन नजर आ सकता है। यह लिवर की आंखों का सफेद हिस्सा और त्वचा पीली पड़ना पीलिया (जॉन्डिस) का प्रमुख लक्षण है, जो लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर दिखाई देता है। हेपेटाइटिस की वजह से पेशाब का रंग भी पीला नजर आ सकता है।

हेपेटाइटिस के इन लक्षणों की कभी न करें अनदेखी, कई सालों तक बिना संकेत के रह सकती है बीमारी photo icon6/6

5. त्वचा पर खुजली होना

हेपेटाइटिस की वजह से त्वचा पर खुजली हो सकती है। त्वचा पर खुजली होना हेपेटाइटिस का शुरुआती संकेत हो सकता है। इतना ही नहीं, हेपेटाइटिस की वजह से जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। हालांकि, त्वचा पर खुजली कई अन्य कारणों से भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको त्वचा पर खुजली रहती है, तो एक बार डॉक्टर से मिलना सही रहेगा। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें। अगर आपको थकान या इसके साथ कोई अन्य लक्षण दिखे, तो लिवर का टेस्ट जरूर कराएं। हालांकि, ये लक्षण अन्य कारणों से भी नजर आ सकते हैं।  Also Read - किन लोगों को हेपेटाइटिस की जांच बहुत जरूरी? एक्सपर्ट ने बताया किन लोगों को देर नहीं करनी चाहिए