By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Mukesh Sharma | Updated: May 20, 2025, 6:34 PM
घर पर नीम की साबुन बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ सकती है, प्रमुख रूप से 1 कप नीम की ताजी पत्तियां, 250 ग्राम पारदर्शी साबुन बेस, 2 चम्मच नारियल का तेल, 5 से 6 बूंद टी ट्री ऑयल और अगर अगर आपके पास साबुन बनाने के सांचे हैं, तो वे भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छे से धोकर पीस लें और उसका पेस्ट तैयार कर लें। अब एक पैन में ग्लिसरीन बेस को धीमी आंच पर पिघलाएं। इसे माइक्रोवेव में भी पिघलाया जा सकता है। जब बेस पूरी तरह पिघल जाए, तो उसमें नीम का पेस्ट, नारियल तेल और टी ट्री ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं ताकि सभी चीजें आपस में एकसार हो जाएं। अब इस मिश्रण को तैयार मोल्ड में डालें और 3-4 घंटे के लिए जमने दें। साबुन के जमने के बाद उसे मोल्ड से निकाल लें और 1-2 दिन हवा में सूखने दें।
घर पर बना नीम का साबुन न सिर्फ किफायती है, बल्कि पूरी तरह प्राकृतिक भी है। इसे अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करके आप कई स्किन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। असल में नीम का यह साबुन त्वचा को बैक्टीरिया से बचाता है, दाने और मुहांसों को कम करता है और त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है। नियमित इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी लगभग आधी बीमारियों में राहत मिल सकती है।
यह एक पूरी तरह से नेचुरल साबुन है, जिसे आप एक साधारण साबुन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे नहाते समय या फिर नहाने के बाद इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन पर लगाने के बाद आप इसे कम से कम 15 मिनट तक रख सकते हैं और उसके बाद धो सकते हैं।
हालांकि, अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई बीमारी है, तो उसका इलाज इस साबुन से नहीं किया जा सकता है और उसके लिए किसी डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।